7 दिवस का दिया गया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जन आंदोलन और क्रमिक धरना प्रदर्शन।

जवा/  रीवा जिला अंतर्गत जवा अनुभाग कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी के लगातार अनुपस्थिति रहने एवं समय से कार्यालय में न बैठने से आमजनता और अधिवक्ता परेशान रहते है जिसके लिए कई बार अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर कार्यालय में उपस्थति रहने और समय से बैठने के लिए निवेदन किये थे इसके बाद भी जवा एसडीएम पीयूष भट्ट अपने हरकतों से बाज नही आ रहे है और लगातार  कार्यालय से नदारत रहते है।

समस्याओ को देखते हुए अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक की गई जिसका संचालन सचिव  राधेश्याम तिवारी द्वारा किया गया।


जहा पर अधिवक्ता संघ जवा के सभी सम्मानित अधिवक्ता गणों द्वारा सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित कर अनुविभागीय अधिकारी पीयूष भट्ट को जवा से हटाए जाने की मांग मध्य प्रदेश शासन आयुक्त रीवा संभाग एवं कलेक्टर जिला रीवा को आवेदन भेजा गया एवं 7 दिवस के अंदर कोई कार्यवाही न होने पर अधिवक्ता संघ जवा द्वारा दिनांक 25/04/2025 से क्रमिक धरना प्रदर्शन एवं जन आंदोलन करेगा।

साथ ही अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम कोर्ट की कार्यवाही का बहिष्कार भी करेगा।

  जिसके लिए समस्त अधिवक्ताओं ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द अनुविभागीय अधिकारी  पीयूष भट्ट को जवा से हटा दिया जाय एवं पीयूष भट्ट की 13 माह के कार्यकाल में जो भी आदेश पारित किये उसकी  उच्च स्तरीय जांच करायी जाय और दोषी पाए जाने पर एसडीएम पियूष भट्ट के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता संध उपाध्यक्ष अभिलाष त्रिपाठी, रामनारायण मिश्रा,रणजीत सिंह, राजनाथ जायसवाल,केके तिवारी, विद्याकांत पांडे, रामचंद्र मिश्रा, सह सचिव श्रवण कुमार चौरसिया, रामरतन गुप्ता,रमाकांत पांडे,शांति कुमार द्विवेदी,श्याम लाल शर्मा, वीरभान सिंह,राघवेंद्र मिश्रा,अश्विनी द्विवेदी, अजय जायसवाल,शिव बहादुर सिंह, पन्नालाल गुप्ता,शिव बिहारी मिश्रा, विद्युतमा द्विवेदी, आनंद मिश्रा, गिरीश दीपांकर, रुद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश द्विवेदी, अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, केशव प्रसाद सिंह रमेश तिवारी,मानेंद्र तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading