https://videopress.com/v/DjoGEiYa?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true बैकुण्ठपुर/ रीवा जिला अंतर्गत सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के बैकुण्ठपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रजा मोहल्ला वार्ड नंबर 7 में हजरत अहमद (सुकड़ी बाबा) रहमतुल्लाह अलैह का 33वां उर्स एवं कव्वाली का आयोजन कराया गया। View this post on Instagram जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरिजेश कुमार पांडे ने शामिल होकर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और क्षेत्र की जनता के लिए बाबा से दुआ मागी। इसके बाद श्री पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रेम, सौहार्द और मिलन का प्रतीक है जहाँ नफरत खत्म होती है और मोहब्बत का पैगाम होता है।उन्होंने उन महान सूफी संतों और महात्माओं का स्मरण किया जो समाज और देश मे आपसी भाईचारा को स्थापित करने और संस्कृति तथा संस्कारो की अलख जगायी है साथ ही प्रभावी सामाजिक कार्यक्रम आयोजन के आयोजक मंडल को साधुवाद दिया तथा बैकुंठपुर सहित सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके में रमेश पांडे, ददन भैया, सिरमौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमल मिश्रा,सज्जन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अशफाक अहमद, बैकुंठपुर मंडलम अध्यक्ष मुजीब खान (अंशु ), राजेश तिवारी, रामराज मिश्रा, पार्षद पन्नालाल सोनी,बृजलाल कुशवाहा पार्षद,मांडौ के युवा समाजसेवी गौरव सिंह,मनोज नामदेव, प्रसू सिंह परिहार, रामनरेश दयाल,मोहम्मद वाजदेन, सिरमौर कांग्रेस कार्यकर्ता विपिन द्विवेदी, करीम खान,हमीद खान,साबिर अंसारी, एवं नगर परिषद व आसपास के गांव के लोग हजारों की संख्या में पहुंचकर कव्वाली का आनंद लिए। कार्यक्रम के आयोजक गुलफाम खा उर्फ भारत खान,मुख्तार खान सहित उर्स कमेटी बैकुंठपुर के लोगो ने बढ़ चढ़कर मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नप. सिरमौर में सफाई संरक्षक की अर्धवार्षिकी आयु पर हुआ विदाई समारोह “श्रीराम कॉलोनी में अवैध प्लॉट घोटाला: पीड़ित की मेहनत की कमाई डूबी, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग”
You must be logged in to post a comment.