कर्मचारी निष्ठा से करे नौकरी, उसकी पहचान होती है -सीएमओ सिरमौर/नगर परिषद सिरमौर में 40 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सफाई संरक्षक ममता स्वीपर को गरिमामयी समरोह मे विदाई दी गई। इस संबंध में अश्वनी तिवारी जन संपर्क प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा की विदाई का पल भावुक होता है लेकिन कर्मचारी की पहचान उसके सेवा काल में निष्ठा पूर्ण किए गए कार्यों से होती है । आपके द्वारा 40 वर्ष तक नगर को अपनी सेवा दी है इसके लिए याद किया जाएगा ।श्री सिंह ने ममता स्वीपर के कार्यकाल पर भी प्रकाश डाला एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके समस्त स्वायत्त भुगतान का प्रमाण पत्र भी दिया । View this post on Instagram इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय ने सफाई संरक्षक ममता के सेवा काल पर प्रकाश डाला एवम विदाई पर नई जिम्मेदारी का अहसास दिलाया ।उपयंत्री श्रीमती प्रिया शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी अपनी सेवा में निर्विवाद सेवा निवृत्त हो जाय सबसे बड़ी चुनौती है। ममता ने अपनी नगर में पूरी निष्ठा से कार्य किया जो याद रखा जायेगा । पार्षद विशाल गुप्ता, पार्षद अमरजीत दाहिया, अशोक यादव, स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, शिवनाथ स्वीपर ने भी विचार व्यक्त किए। शाल श्रीफल से सीएमओ,उपयंत्री ने किया सम्मानित कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सफाई संरक्षक श्रीमती ममता स्वीपर की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर परिवार जनों के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिरमौर संतोष कुमार सिंह एवम उपयंत्री श्रीमती प्रिया शुक्ला के द्वारा गुलदस्ता बुके देने के वाद शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। परिवार जनों के द्वारा तिलक, माल्यार्पण,बुके भेटकर सम्मानित किया गया। बैंड बाजे के साथ सीएमओ ने पहुंचाया घर सफाई संरक्षक ममता स्वीपर को विदाई समारोह के वाद परिवार जनों के साथ बैंड बाजा के साथ सीएमओ की गाडी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार सिंह एवम उपयंत्री श्रीमती प्रिया शुक्ला सहित निकाय के कर्मचारी अनिमेष पांडेय, किशन सिंह, शकर सुवन द्विवेदी, शिव प्रकाश द्विवेदी, दीपक सोनी, राम अशोक कुशवाहा, मुकेश पाण्डेय, सतेंद्र तिवारी, सुमित द्विवेदी, उमेश राल्ही, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, प्रदीप सिंह , मेवालाल , अजय, बैकल,गीता,रमाकांत,धीरज,अशोक ने सम्मान पूर्वक निज निवास तक पहुंचाया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भूअर्जन को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय सिंगरौली का किया गया घेराव वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरजेश कुमार पांडे के मुख्यातिथि में हजरत अहमद (सुकड़ी बाबा) रहमतुल्लाह अलैह का 33वां उर्स एवं कव्वाली का जंगी मुकाबला हुआ सम्पन्न
You must be logged in to post a comment.