सचिव/ रोजगार सहायकों को जानकारी देकर समय से कार्य कराने का दिया गया निर्देश। जवा/ जवा जनपद पंचायत सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल पांडेय के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुराने कार्यों को पूर्ण करना, 3 वर्ष से पूर्व के जो कार्य स्वीकृत है एवं पूर्ण नहीं हुए उनकी रिकवरी जमा करना हैपुराने कार्य जिनमें प्रशासकीय स्वीकृति जारी है उन कार्यों को चालू करना एवं गंगाजल संवर्धन मिशन अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य पुराने जल संरक्षण का सुदृढ़ीकरण, नवीन तालाब, पुराने तालाबों की मरम्मत, अमृत सरोवर, चेक डैम खेत तालाब आदि कार्य को प्राथमिकता से किया जाना है जिसे शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2025 से पहले पूर्ण करना है। View this post on Instagram मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल पांडे ने हितग्राही मूलक योजनाओ में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए हैं एवं सभी ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया है हितग्राही मूलक योजनाओ में देरी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वतः संज्ञान लेकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें, इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना में जितने भी आवेदन ग्राम पंचायत में लंबित है उन्हें त्वरित स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में एपीओ मनरेगा नागेंद्र सिंह, सहायक यंत्री श्रीकांत द्विवेदी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अमित पांडे, ब्लॉक पंचायत अधिकारी केशव वर्मा सभी पीसीओ सभी ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “श्रीराम कॉलोनी में अवैध प्लॉट घोटाला: पीड़ित की मेहनत की कमाई डूबी, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग” नईगढ़ी जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत