जनपद अध्यक्षया ने जल संवर्धन हेतु लोगो से श्रमदान करने की अपील।

नईगढ़ी/ मऊगंज जिला अंतर्गत जनपद पंचायत नई गढ़ी  के ग्राम पंचायत फूलकरण सिंह के हाई स्कूल प्रांगड़ में कन्या पूजन एवं सरस्वती पूजन के बाद जल गंगा संवर्धन के तहत नाली का भूमि पूजन कर जलाभिषेक और वरुण पूजन किया गया।

उस दौरान कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज बिजेंद्र कुमार पांडे, तहसीलदार नईगढ़ी मणिराज बागरी, ग्राम पंचायत फूलकरण सिंह के सरपंच मुंशी सिंह, हाई स्कूल के प्राचार्य, पीएचई विभाग के एसडीओ सभी विभागों के कर्मचारी, नईगढ़ी जनपद के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनीस पाण्डेय उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में नईगढ़ी जनपद पंचायत अध्यक्षया श्रीमती ममता कुंजबिहारी तिवारी ने कहा कि जल है तो कल है यह सभी कहते हैं जल है तो जीवन है जल है तो पक्षी है जल है तो पेड़ पौधे है
उन्होंने अपने उद्बोधन ने कहा रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून पानी गए न उबरे मोती मानुष चून।
उन्होंने कहा कि बगैर पानी के न तो जीवन रहेगा न ही पेड़ पौधे। इसलिए हम सभी को अब गंभीरता से लेना होगा।
क्योंकि बीस साल पहले की अगर बात करे तो गांव गांव में कुएं थे 10- 20 फिट में पानी था और आज 500 फिट बोर होते है और पानी नहीं मिलता।
बोर कर लेना महत्वपूर्ण नहीं है जब जमीन में पानी नहीं रहेगा तो बोर से भी  पानी कैसे निकालेंगे। जिसे देखते हुए हम सभी को वर्षा के पानी का संरक्षण  करना होगा।

  उन्होंने अपने उद्बोधन में अनुविभागीय अधिकारी से मांग की है कि जो ऐसे हमारे जल स्रोत हैं चाहे तालाब हो, चाहे डैम हो, जो फूटे हुए हैं उनके सुरक्षा और जीर्णोद्धार के लिए योजना बनाई जाए।  हमारे नईगढ़ी जनपद क्षेत्र में लालगंज के पास जो डैम है उसकी मरम्मत करायी जाय, जिससे कई गांवो का भला हो सकता है।

साथ ही लोगो से निवेदन किये कि एक दिन इस महाअभियान में सभी लोग श्रमदान दे। जीवन हमारा है लोग हमारे हैं प्राण हमारा है इसको बचाने के लिए हम सबको केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना है अपने से भी आगे आकर हमें कुछ करना होगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading