परिजनों सहित शुभचिन्तको ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। रीवा/ अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा शैलेंद्र कुमार पटेल को वाणिज्य संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई ।इनका शोध शीर्षक “एन एनालिटिकल स्टडी ऑफ़ इंडियन फॉरेन ट्रेड विद ब्रीक्स कंट्रीज ” है।शैलेन्द्र पटेल ने अपना शोध कार्य डॉ. विवेक कुमार पटेल सहा. प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय मऊगंज के निर्देशन में पूर्ण किया तथा शोध केन्द्र शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा रहा। View this post on Instagram जिनके उपाधि पर माता श्रीमती गलबा देवी, पिता छोटेलाल पटेल, पत्नी श्रीमती सरला सिंह पटेल सहित शुभचिन्तको ने प्रसन्नता व्यक्त उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। View this post on Instagram इसके साथ ही ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा के वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. संजय शंकर मिश्र, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. एन.डी. त्रिपाठी, सहयोगी मित्र डॉ. ममलेश्वर पांडे, डॉ. इन्द्रेश द्विवेदी, डॉ.आरती सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. अनिल सिंह शासकीय महाविद्यालय जैतवारा एवं अन्य मित्र और सहयोगियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। बता दे कि शैलेंद्र कुमार पटेल वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय जैतवारा में वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पद पर अतिथि विद्वान के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप से मची तबाही “गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम को दी 3 महीने की जमानत”