प्रदीप चौधरी। शुक्रवार, 28 मार्च 2025 को थाईलैंड और म्यांमार में भूकंप के तेज झटकों ने भारी तबाही मचाई। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) और जर्मनी के जीएफजेड सेंटर फॉर जियोसाइंस ने पुष्टि की है कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में था। इस प्राकृतिक आपदा ने दोनों देशों में व्यापक स्तर पर असर डाला, जिसमें थाईलैंड के कई हिस्सों में इमारतों को खाली कराना पड़ा। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही के बाद अब एक बच्चे की भविष्यवाणी सुर्खियों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बच्चे ने तीन हफ्ते पहले ही भूकंप की चेतावनी दी थी. अभिज्ञ के यूट्यूब चैनल पर 1 मार्च को अपलोड हुए इस वीडियो में दावा किया गया था कि अगले कुछ हफ्ते या फिर इस साल के मध्य में भीषण भूकंप तबाही मचाने वाला है. अभिज्ञ 20 साल के हैं, और 11 साल से ही ज्योतिष विद्धा सीख रहे हैं. मूल रूप से कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले अभिज्ञ आनंद सबसे कम उम्र के ज्योतिषी हैं. उन्हें महज 7 साल की उम्र में पूरी भगवद गीत कंठस्थ हो गई थी. काफी कम अम्र से ही अभिज्ञ संस्कृत सीखने लगे थे, उन्होंने बताया कि इस काम के लिए उनकी मां ने उन्हें प्रेरित किया. अभिज्ञ वीडियो चैनल चलाते हैं, जिसमें सैकड़ों वीडियोज अपलोड हैं, जिसमें उन्होंने कई बड़ी भविष्यवाणी की है. View this post on Instagram View this post on Instagram अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई, वहीं चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के हवाले से इसे 7.9 आंका। इस शक्तिशाली भूकंप ने न केवल म्यांमार बल्कि पड़ोसी थाईलैंड में भी लोगों को दहशत में डाल दिया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “इंदौर में बस संचालन पर सख्ती: अनधिकृत सवारी और पार्किंग पर लगेगी रोक” शैलेंद्र कुमार पटेल को मिली पीएचडी उपाधि