रीवा/ साहू युवा संगठन द्वारा मां कर्मा जयंती महोत्सव का कार्ड विमोचन एवं कार्य विभाजन की बैठक रीवा मार्केट में आयोजित की गई।
बैठक के विषय में जानकारी देते हुए साहू युवा संगठन के जिला अध्यक्ष बंसीलाल साहू ने बताया कि मां कर्मा के छायाचित्र की पूजन आरती कर बैठक शुरुआत की गई इसके बाद बैठक में कार्ड का विमोचन हुआ एवं कार्यों का विभाजन कर संगठन के साथियों को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया ।

जहा पर उन्होंने बताया कि 24 मार्च को विशाल शोभा यात्रा दोपहर 3:00 बजे बैजू धर्मशाला से निकल जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए धोबिया टंकी में समापन होगा। जिसमें महिलाएं लाल साड़ी में रहेगी एवं पुरुष वर्ग सफेद कुर्ते में रहेंगे ।
वहीं 25 मार्च को मां कर्मा जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में होशंगाबाद से आ रही सुप्रसिद्ध भजन गायिका पदमा साहू द्वारा मां कर्मा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं सामाजिक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


आयोजन में मुख्यअतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के मंत्री दिलीप शाह, जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू, भोपाल से नरेंद्र साहू, रामपुर नेकिन नगर परिषद अध्यक्ष रामकुमार साहू, पूर्व तहसीलदार रामहित साहू, पन्ना भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह उपस्थति रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दयाराम साहू द्वारा किया जाएगा एवं सतना, मैहर, अमरपाटन, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज रामनगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।


बैठक के दौरान प्रमुख रूप से दयाराम साहू,धनवान साहू, अनिरुद्ध साहू, साहू युवा संगठन के अध्यक्ष बंसीलाल साहू, डॉ. संजय साहू ,संरक्षक विनय साहू, रमेश साहू,रामप्रसाद साहू, शेरा साहू,  मनीष साहू,अनिल साहू,दिनेश साहू, संदीप साहू, सत्यम साहू,प्रमोद साहू रोहित साहू, सतीश साहू, सुनील साहू,  राजेश साहू,मोनू साहू, मंगल दिन साहू, संतोष साहू, विजय साहू, उमेश साहू, गोपाल साहू, राजमणि साहू, मंगलेश्वर साहू, संदीप वर्मा, राजू साहू, श्रीराम साहू, शिवम साहू,सुशील साहू, जितेंद्र साहू, सुनील साहू अतरेला, दिनेश साहू, विकास साहू  पवन साहू, संस्कृत साहू, अशोक साहू, सत्यनारायण साहू, अनिल  स्वप्निल साहू, अजय साहू,संजय साहू, अनिल साहू, धीरज साहू, रामकुमार साहू,धर्मेंद्र साहू,अमित साहू, ऋषभ साहू , दीपक साहू,अमित राठौर  मोहित साहू, मोनू साहू,विकास साहू, शिवम साहू, मनीष साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading