दबंगों पर बीजेपी का संरक्षण-आरोप दहशत में परिवार

रीवा/  विगत 27 फरवरी 2025 को रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिकवार नं-2 में मुड़हा परिवार के घर हुई हत्या की जघन्य घटना से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने उनका हाल जानने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के निर्देशानुसार पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह के नेतृत्व में सपा प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल राष्ट्रीय सचिव सपा अधिवक्ता सभा एड. अशोक यादव सपा राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा राकेश कुमार यादव एवं सपा नेता राजेश यादव के साथ उनके घर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल से पीड़ित परिवार ने बताया कि वर्ष 2023 में गांव के दबंगों ने परिवार की महिला सदस्य सहसकली की चाकुओं से गोदकर जघन्य तरीके से हत्या किया था।
     उस दौरान परिवार के जो सदस्य बचाव करने पहुंचे उनके साथ भी गंभीर मारपीट की गई उनके घाव आज भी घटना की गंभीरता बता रहे हैं।

पीडीए परिजनों ने यह भी बताया कि सहसकली की हत्या के पुलिस मामले में उसके ससुर हीरामणि वर्मा फरियादी के साथ-साथ मुख्य गवाह थे न्यायालय में उनकी गवाही चल रही थी दबंग मुकदमा वापस लेने व गवाही न देने की धमकी दे रहे थे हीरामणि किसी भी सूरत पर राजीनामा के लिए तैयार नहीं थे इस दौरान मिली धमकी के संबंध में पुलिस को सूचना भी दे चुके थे।

पुलिस गंभीर नहीं हुई अंततः परिणाम यह हुआ कि 27 फरवरी को जब वह खेत पानी लगाने पहुंचे तभी उन्हीं दबंगों ने धारदार हथियारों से जघन्य घटना को अंजाम दिया और हीरामणि की मौत हो गई।
सपा प्रतिनिधिमंडल से पीड़ित दहशतजदा परिवार ने बिलखते हुए न्याय की गुहार लगाते कहा कि दबंगों को बीजेपी का संरक्षण है स्थानीय से लेकर जिले भर के प्रमुख भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि बचाव कर रहे हैं। हमारे घर कोई पीड़ा सुनने नहीं आया पुलिस सही जांच विवेचना नहीं कर रही है हमारे बच्चे परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं चारों तरफ दबंगों की जमीनें है हमारा जीना मुश्किल है हमारे परिवार को रोटी से ज्यादा आज सुरक्षा की जरूरत है प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो फिर बड़ी वारदात हो सकती है।

      हम समाजवादी पार्टी से न्याय की गुहार लगाते हैं प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन से पीड़ित पीडीए परिवार को सुरक्षा तथा न्याय दिलाने की मांग की है प्रतिनिधिमंडल जल्द राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजेगा उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता जय सिंह पटेल ने दी है
               

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading