अब पार्षद को धमकाकर भागे नशेड़ी पार्षद के आफिस के बाहर कर रहे थे नशा..पार्षद पहुंचे थाने इंदौर – प्रदीप चौधरी।। शहर में नशेड़ियों का आतंक चरम पर है लगातार पुलिस को पीटने वाले नशेड़ी अब नेताओं पर भी हावी होते नजर आ रहे है । ताजा मामला वार्ड 83 से हाल ही में उपचुनाव जीतकर पार्षद बने जीतू राठौर से जुड़ा है पार्षद जीतू राठौर के आफिस के पास नशेड़ी नशा कर रहे थे । पार्षद को क्षेत्र के लोगो ने शिकायत की तो पार्षद उन्हें पकड़ने पहुंचे तो नशेड़ियों ने पथराव किया और भाग निकले । जिसके बाद पार्षद खुद द्वारकापुरी थाने पहुंचे है रिपोर्ट दर्ज करवाने । लेकिन जिस तरह से शहर में नशेड़ियों का आतंक बढ़ रहा है वो चिंता विषय है । View this post on Instagram पार्षद जीतू राठौर ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया की आज शुबह जब वो जनसमस्या की सुनवाई के लिये सार्वजानिक बगीचे पहुचे तब वहां कुछ नसेड़ी पहले से बैठ कर नशा कर रहे थे जिसकी शिकायत रहवासी ने की पार्षद राठौर ने अपने साथियो के सहयोग से उनको पकड़ा और थाने ले जाने लगे इसी बिच नसेड़ी उनसे छुड़ाकर भाग गए और उनपर पथराव किया तब पार्षद जीतू राठौर उनके साथियो के साथ थाना द्वारकापूरी पहुचे जहाँ इस घटना की शिकायत की गयी पार्षद राठौर ने पूर्व मे भी थाना प्रभारी महोदय से चर्चा की थी क्षेत्र मे सुरक्षा बढ़ाने के लिये तब भी थाना प्रभारी महोदय ने स्टॉफ का अभाव बताया जीतू राठौर ने बताया कि पाहे थाना चंदन नगर लगता था और अभी वर्तमान मे थाना द्वारकापुरी लगता हे जो गुमस्ता नगर से दूर पड़ता हे एवं द्वारकापूरी घनी आबादी होने से स्टॉफ कि कमी बनी रहती हे उच्च अधिकारियो से मिलकर स्टॉफ बढ़ाने कि मांग करेंगे एवं अपने वार्ड मे निशेड़ी को बिलकुल बर्दास्त नहीं करेंगे नशे के खिलाफ उनकी जंग लगतार जारी रहेगी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साहू युवा संगठन के द्वारा मां कर्मा जयंती महोत्सव का हुआ कार्ड विमोचन एवं कार्य विभाजन हिंदी-उर्दू विवाद : … कमबख्त ने ये बात भी उर्दू में कही है!!