News National World/रीवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत अतरैला बाजार चौराहे में आए दिन भारी वाहनों सहित छोटे बड़े वाहनों का जाम लगा रहता है। जिसमें से लोग दुर्घटना का शिकार भी होते रहते है। जिसका मुख्य कारण रोड के दोनो किनारे दुकानों के समान व वाहन खड़े रहते है जिस कारण बड़े वाहनों को आने जाने में दिक्कत होती है और आये दिन लंबा जाम लग जाता है तथा आम लोगो को आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमे अतरैला पुलिस की निष्क्रियता मानी जा रही है। बताया ये भी जाता है कि अतरैला बाजार में नाली का निर्माण नही होने व साफ सफाई नही होने से चाहे ठंडी हो, गर्मी हो या बरसात के दिन हो पूरे बाजार में पानी रोड पर बहता रहता है और छोटे वाहन सवार स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा कभी ध्यान नही दिया जाता है और न ही अतिक्रमण को हटाया जाता है जिस कारण अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद हैं। जिसके लिए बाजारवासियों ने सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह से समस्याओ को हल कराने की मांग की है।सूत्रों की माने तो चौराहे पर प्रतिदिन कई बार जाम की स्थिति बन जाती है लेकिन अतरैला पुलिस के द्वारा कभी ध्यान नही दिया जाता है। यदि जाम के समय अतरैला पुलिस चौराहे में खड़ी हो जाये तो जाम की स्थिति से निजात मिल सकती है लेकिन अतरैला पुलिस को आमजनता की समस्या से क्या लेना देना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने तेजाजी नगर से बलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का किया हवाई निरीक्षण खजराना पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ़्तार.
You must be logged in to post a comment.