प्रदीप चौधरी। केन्द्रीय मंत्री गड़करी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन्दौर संभाग में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी लीकेन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज इन्दौर-हैदराबाद कॉरीडोर NH-347BG के तेजाजी नगर से बलवाड़ा (पेकेज-2) राष्ट्रीय राजमार्ग का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर बन रही तीन टनल- भेरूघाट टनल लम्बाई 576 मीटर, बाईग्राम टनल लम्बाई 480 मीटर और चोरल घाट टनल लम्बाई 550 मीटर का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि उक्त मार्ग 2025 के अंत तक पूर्ण हो जायेगा। टनल निर्माण के पश्चात भेरूघाट एवं चोरल घाट पर स्थित ब्लैक स्पाट पर हो रही दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही इन्दौर से ओंकारेश्वर, खण्डवा, बुरहानपुर, जलगांव महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यातायात एवं जनसामान्य को सुविधा मिलेगी।केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा इन्दौर शहर के राऊ सर्कल पर स्थित 1.22 किलोमीटर लम्बाई के 6 लेन फ्लाय ओवर का भी हवाई निरीक्षण किया गया। बताया गया कि फ्लाय ओवर निर्माण का कार्य पूर्ण होने से जनसामान्य को ट्रेफिक जाम से मुक्ति मिली है एवं यातायात भी सुगमता से संचालित हो रहा है।इन्दौर संभाग में राष्ट्रीय राजमार्गों के चल रहे निर्माण कार्यों की ली जानकारीएयरपोर्ट इंदौर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इन्दौर संभाग में राष्ट्रीय राजमार्गों के चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली गई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह और इन्दौर के परियोजना निदेशक सुमेश बांजल द्वारा निर्माण कार्यों का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। बैठक में बताया गया कि इंदौर शहर के स्थानीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर आवागमन की सुगमता हेतु एम.आर.-10 जंक्शन, बेस्ट प्राइस पर एक 6 लेन का 3 लेयर फ्लायओवर एवं अर्जुन बड़ोदा, रालामंडल पर अण्डरपास के कार्य प्रगतिरत हैं, जिनके पूर्ण होने के पश्चात इन्दौर शहरी क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके साथ ही इन्दौर-देवास एनएच-52 पर देवास जंक्शन पर स्थित रसलपुर 6 लेन फ्लायआवेर का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इन फ्लायओवर एवं अण्डरपास के निर्माण से ट्राफिक जाम से मुक्ति मिलेगी एवं इंदौर शहर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का आवागमन सुरक्षित होगा।जानकारी दी गई कि इंदौर-खलघाट राजमार्ग के बाकानेर घाट (ब्लैक स्पाट) पर सुरक्षा पहलुओं को देखते हुए सड़क ज्यामिति को उन्नत करने हेतु 8.87 किलोमीटर लम्बाई में मार्ग निर्माण कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिया गया है। इससे घाट पर होने वाली दुर्घटनाओं से जन सामान्य को मुक्ति मिली। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्य की सराहना की।बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन्दौर-ओंकारेश्वर मार्ग पर बन रहे नवीन नर्मदा ब्रिज निर्माण में प्रस्तावित सौन्दर्यीकरण का वीडियो मंत्री को दिखाया गया।अधिकारियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया गया कि इन्दौर बायपास मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ गया है। साथ ही शहर के पूर्वी हिस्से में बायपास के दोनों ओर निरन्तर नई रहवासी कालोनियां एवं माल, गोड़ाउन, वेयर हाउस इत्यादि का विकास हो रहा है। साथ ही इन्दौर विकास प्राधिकरण एवं शासन की अन्य रहवासी परियोजनाओं का विकास भी इस भाग में सतत हो रहा है। साथ ही इन्दौर से खण्डवा, नागपुर, अहमदाबाद एवं महाराष्ट्र की ओर जाने वाले भारी वाहनों का भी अत्यधिक दबाव रहता है। केन्द्रीय मंत्री द्वारा मार्ग के कांक्रीट भाग (मांगलिया से राऊ तक) 32 किलोमीटर लम्बाई में डामरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य करने तथा छोटे बोगदों को बड़ा करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गयी।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना क्रियान्वयन इकाई इंदौर द्वारा वेस्टर्न रिंग रोड लम्बाई 64 किलोमीटर के निर्माण कार्य हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण किये जाने एवं 3जी अवार्ड किये जाने हेतु राज्य शासन से आग्रह किया गया, ताकि वेस्टर्न रिंग रोड़ का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में भिक्षुकों की सूचना देने वालों को जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है पुरस्कृत पुलिस निष्क्रियता के चलते अतरैला चौराहे में आए दिन लगता है जाम,होती है दुर्घटनाये