इंदौर । खजराना थाने से फरार आरोपी अतीक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो आरोपी पहले ही गिरफ़्तार किए गए थे।। पुलिस ने बताया कि अपने दो साथियों के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की नीयत से किया था हमला, हमले के बाद से था आरोपी फरार..वही आरोपी के पूर्व में भी कई अपराध दर्ज थे, रिकॉर्ड के आए सामने. पूरा मामल क्या है दिनांक 4 जनवरी 2025 को फरियादी योगेश सोनी को जान से मारने की नीयत से आरोपी विजय,आरोपिय आकांक्षा व अतीक के द्वारा जान से मारने की नीयत से किया गया था हमला। हमले में फरियादी पर कई वार किए ।। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खजराना पुलिस ने केस दर्ज किया। साथ ही आरोपी विजय व आकांक्षा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया था। वही आरोपी अतीक (उर्फ अति कुर रहमान ) घटना दिनांक से ही फरार था। जिसकी तत्काल गिरफ्तारी कमिश्नर के द्वारा आदेश दिए गए थे।। थाना प्रभारी के द्वारा एक टीम गठित कर अतीक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के लिए बनाई गई थी। टीम में एस आई अजय सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक लोकेंद्र प्रधान , आरक्षक अजीत प्रधान, आरक्षक पंकज, आरक्षक शशांक, को लगाया गया था। इस टीम द्वारा तत्काल टेक्निकल सहायता और सूचनाओं से आरोपी अतीक (अतिकुर रहमान पिता अब्दुल हमीद उम्र 43 साल) निवासी 12 काजी की चाल मालवा मिल इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपी से अपराध में उपयोग किए गए चाकू जप्त किया। इस कार्यवाही में विशेष रूप से भूमिका निभाई…. कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक अजय सिंह, प्रधानआरक्षक लोकेंद्र , प्रधान आरक्षक अजीत, प्रधान आरक्षक पंकज , आर. शशांक की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस निष्क्रियता के चलते अतरैला चौराहे में आए दिन लगता है जाम,होती है दुर्घटनाये यह मुकेश की नहीं, बस्तर की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट है!