सीधी/ सीधी जिला अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते मड़वास चौकी पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक किलो 540 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए है। बताया गया कि मुखबिर को मड़वास चौकी पुलिस गांजा कर परिवहन करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा टीम गठित कर कमचड़ गांव के सेहड़ा नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देख सामने से बाइक से आ रहे आरोपी भागने का प्रयास किए, जिन्हें पुलिस द्वारा दबोज लिया गया। तलासी लेने पर गांजा की जप्ती की गई। आरोपी रोहित पिता भागीरथ कुशवाहा (21) तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम सुरेश पिता रतिभान कुशवाहा (18) दोनों निवासी नारो गांव होना बताए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी मझौली दीपक बघेल, चौकी प्रभारी मड़वास केदार परौहा, एएसआई राजकुमार परिहार, प्रधान आरक्षक खतकराज सिंह, आरक्षक राकेश पटेल, राहुल गिरवाल का सराहनीय योगदान रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार? बैगा समुदाय ने की कलेक्टर से शिकायत चिकित्सक निजी प्रेक्टिस में मस्त, मरीज पस्त एनसीएल जयंत के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय का हाल ध्वस्त, चार चिकित्सको ने हस्ताक्षर के बाद नर्सिंग होम बैढ़न में देते हैं सेवाएं