सीधी/ जिले से एक बड़ा मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा है। बैगा समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा सीधी जिले के कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीधी कलेक्टर को पत्र दिया गया और उनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जो मजदूरी दी जाती है वह उनके खाते में आज दिनांक तक नहीं आई ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है की सीधी जिले के ग्राम पंचायत छूही जनपद पंचायत मझौली से यह मामला निकलकर सामने आया है।जहां अनारकली बैगा के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि उन्हें आवास मिला था लेकिन उसकी मजदूरी की राशि उनके खाते में नहीं आई साथ ही उन्होंने बताया है कि गांव के कुछ और भी लोग हैं जिनके खाते में आज दिनांक तक मजदूरी नहीं डाली गई ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीधी कलेक्टर को पत्र देकर के कार्यवाही की मांग की है और मजदूरी की राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई है एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार कहती है कि बैगा समुदाय के लोगों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए लेकिन दूसरी ओर उन्हीं के अधिकार को छीनने का कार्य किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सीईओ के द्वारा कहा गया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बोलेरो एवं ईको वाहन की हुई जोरदार भिड़ंत 1.540 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ाए आरोपी