प्रदीप चौधरी। आरोपियों के कब्जे से 14.34 ग्राम MD Drugs, जायलो कार, 02 मोबाइल आदि (कुल मशरूका कीमत करीब 21 लाख रू) जप्त।

आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जाएगी पूछताछ।

आरोपियों के विरुद्ध पहले से कई अपराध पंजीबद्ध है कबूला।

आरोपियों के विरूद्ध NDPS ACT के तहत् क्राईम ब्रांच इंदौर में अपराध पंजीबद्ध।

     इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

       इसी कड़ी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी इंदौर शहर में अलग–अलग स्थानो पर करते सदर बाजार क्षेत्र के सिकंदराबाद बाद स्थित शक्करशाह वाली दरगाह के पास खाली मैदान में संदिग्ध कार दिखी, पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करते आरोपीयो को घेराबंदी कर पकड़ा जिसमें आरोपियों को चोट भी आई आरोपियों का नाम,पता पूछने पर अपना नाम (1). वसीम खान पिता शेरखां उम्र 27 वर्ष निवासी बंबई बाजार,इंदौर, (2). मो. इमरान पिता मो. ताहिर उम्र 33 वर्ष निवासी कड़ावघाट बंबई बाजार इंदौर, (3). दिनेश थापा पिता किशन वर्ष 18 वर्ष निवासी संजय नगर,इंदौर का होना बताया। सभी संदिग्ध की नियमानुसार तलाशी लेते उनके पास अवैध मादक पदार्थ MD Drugs होना पाया गया जिसका लगभग कुल वजन 14.34 ग्राम होना पाया गया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीयो ने कोई उचित उत्तर नही दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि 5 वी तक पढ़ा लिखा है और फर्नीचर का कार्य करता है और उसके विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं जुए संचालित करने जैसे अपराध होना कबूला है।

आरोपी वसीम खान अनपढ़ है और आरा मशीन चलाने का कार्य करता है उसके विरुद्ध थाना लसुड़िया में चोरी, थाना खजराना में दहेज प्रथा, एवं जेल मंदसौर में बलात्कार का अपराध पहले से है पंजीबद्ध कबूला।

आरोपी दिनेश उर्फ लालू थापा 7वी तक पढ़ा है प्लंबर का कार्य करता है और उसके विरुद्ध भी छेड़छाड़ सम्बंधित अपराध होना कबूला।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से लगभग 14.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD Drugs, जायलो कार, 02 मोबाइल आदि जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading