किसान हो रहे परेशान।

किसानों का आरोप- बारदाना होने के बावजूद भी नही दिया जा रहा प्रवेश।

चहेतों एवं व्यापारियों से पैसे लेकर करायी जाती है तौल-लगा आरोप

News National World/अतरैला/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत अभी कुछ दिनों पहले राजनीतिक प्रभाव के चलते अतरैला सेवा सहकारी समिति को खरीदी केंद्र को बनाया गया है खरीदी केंद्र बनते ही खरीदी प्रबंधक नरेंद्र मिश्रा अपने पुराने ढर्रे में आकर हमेशा की तरह किसानों के साथ लूट करने का आरोप सामने आया है। किसानों का कहना है कि स्लॉट बुक हो के बाद आज दिनांक 27/12/24 को सुवह 4 बजे से रोड में ट्रैक्टर लेकर खड़े है लेकिन खरीदी केंद्र में प्रवेश नही दिया जा रहा है। जबकि कई बारदाने के गट्ठे भी खरीदी केंद्र में उपलब्ध है।


वही किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रबंधक के द्वारा व्यापारियों से मोटी रकम लेकर जब भी आते है उनकी तौल करायी जाती है और किसान इधर उधर भटकते रहते है किसानों का आरोप है कि समिति प्रबंधक के द्वारा धान पास कराने के नाम पर राशि की मांग की जाती है यदि दे दिया गया तो खराब धान की भी तौल करायी जाती है। जहा पर किसानों से 41 किलोग्राम वजन के साथ तौल का पैसा भी किसानों को देना पड़ता है। लेकिन शिकायत पर कोई जांच नही की जाती है जिस बजह से  खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधक के हौशले बुलंद है।


किसानों ने जो आरोप लगाए है उसकी सत्यता हेतु संबंधित अधिकारियों की जांच की जरूरत है ताकि समिति प्रबंधक के तानाशाही एवं लूट पर लगाम लग सके।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading