प्रदीप चौधरी। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के डमरू उस्ताद चौराहे पर दिन दहाड़े एक युवक युवक की हत्या कर दी है गई हमलावरों ने युवक के पेट और सीने पर 20 से ज्यादा वार कर गला भी काट दिया । जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया मगर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । View this post on Instagram इंदौर शहर में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है जहा शुक्रवार को दिन दहाड़े इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के डमरू उस्ताद चौराहे पर एक युवक ने विनोद राठौर नाम युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से20 वार कर गले पर वार कर घायल कर दिया आप सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है कि किस तरह से एक युवक किस तरह से विनोद पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद राठौर को इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया मगर डॉक्टरों की टीम ने विनोद को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया. शराब के नशे में क्षणिक विवाद में हुई थी हत्या तुरंत एक्शन मोड में आई पुलिस और सनसनीखेज घटना के आरोपी को तुरंत चिन्हित कर धरदबोचा हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू किया बरामद। इन्दौर- पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 27.12.2024 को खटके वाली गली के समीप चाकू बाजी की घटना के बारे मे जानकारी मिली थी । सूचना के पश्चात पुलिस बल को मौके पर रवाना किया जिन्होने घटना स्थल से गंभीर घायल अज्ञात युवक को एमवायएच अस्पताल रवाना किया गया । मौके पर तत्काल थाना प्रभारी परदेशीपुरा मय बल के पहुंचे तत्पश्चात एसीपी परदेशीपुरा ने भी घटित घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया । दिन दहाडे घटित सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने शीघ्र घटना के कारण और आरोपी को पकडने हेतु निर्देशित किया साथ ही अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-02 अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी को प्रकरण को पूरी गंभीरता से लेकर अपने शत् प्रतिशत प्रयास करने औंर प्रकरण का पर्दाफाश करने हेतु मार्गदर्शित किया ।थाना प्रभारी परदेशीपुरा नें अपने अधीनस्थों घटना स्थल के समीप मौजूद सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज देखने पर अज्ञात मृतक को एक युवक के द्वारा चाकू मारे जाने की घटना कैमरे मे दिखाई दी । दूसरी ओर गंभीर घायल युवक की मौत होने पर मर्ग क्रमांक 76/2024 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबध्द कर जांच मे लिया गया ।अज्ञात मृतक एवं आरोपित की पहचान हेतु तत्काल पुलिस की तीन टुकड़िया लगाई गई कुछ ही देर के प्रयास मे मृतक की पहचान- विनोद राठौर पिता शिवनारायण राठौर उम्र 35 साल करीबन नि. अर्जुन सिंह गौहर नगर इदौर के रुप मे हुई । घटना मे अज्ञात आरोपी की पहचान हेतु लगातार प्रयास करने, आरोपी के भाग कर जाने वाले स्थान की रैकी और कैमरों की मदद लेकर उसे चिन्हित किया गया और आरोपी प्रमोद उर्फ अजय उर्फ साईं यादव उम्र 29 साल नि. भागीरथपुरा इन्दौर के रुप मे पहचान की गई।पतारसी हेतु लगाए गए पुलिस दल ने आरोपी की तलाश मे सतत् घेराबंदी की, जिस पर निरीक्षक पंकज द्विवेदी और उनकी टीम प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह,संतोष तिवारी,देवेन्द्र यादव,आरक्षक जयवेन्द्र गुर्जर,आरक्षक धरमवीर पाराशर ने आरोपी की तलाश भागीरथपुरा मे की तो उसका कुलकर्णी नगर की ओर जाना पता चला, इसके बाद आस पास लौगों की मदद से पूछताछ करते पुलिस ने आरोपी नाले किनारे घेर लिया ।पुलिस को अपने समीप आता देख आरोपी सुलभ काम्पलेक्स की छत पर चढ़कर भागने की गरज से नाले के समीप कूदा इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से उसे दाहिने हाथ एवं बाएं पैर मे गंभीर चोट आई । तत्काल आरोपी को राउंडअप किया गया । पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम प्रमोद उर्फ अजय उर्फ साईं यादव उम्र 29 साल नि. भागीरथपुरा इन्दौर बता कर मण्डी मे हम्माली का काम करना तथा घटना के समय स्वंय और मृतक का शराब के नशे मे होना तथा दौनों के बीच पुरानी कलाली के पास कहा सुनी होना बताया । आरोपी ने मृतक से पूर्व की कोई जान पहचान अथवा रंजिश ना होना बताया और आपसी कहासुनी के बीच मृतक द्वारा उसे (आरोपी को) चाकू से मारने का प्रयास करने पर उसकी (आरोपी की) ऊंगली मे हल्की चोटें आना बताया और इसी कारण क्रोध मे आकर आरोपी ने मृतक का ही चाकू छुड़ाकर मृतक पर लगातार वार कर, देना बताया ।मामले मे विवेचना के दौरान आरोपी और मृतक के बीच कोई पुरानी बातचीत या रंजिश होना नही पाया गया है। घटना, शराब के नशे मे उत्तेजित युवकों के बीच क्षणिक विवाद के फलस्वरुप होना पाई गई । इस मामले मे आरोपित प्रमोद यादव से घटना मे प्रयुक्त चाकू व वक्त घटना पहने गए कपड़े बरामद किए जा चुके है । घटनाक्रम को लेकर आरोपी प्रमोद यादव के विरुध्द अपराध क्रमांक 558/2024 धारा 103 बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को कल दिनांक 28.12.2024 को माननीय न्यायालय मे पेश किया जावेगा । प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 26/11 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ता अब्दुल रहमान मक्की की मौत; दिल का दौरा पड़ने से गई जान क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में MD drugs के साथ 03 आरोपी गिरफ़्तार।