1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिली योजना की 36वीं किश्त, 296 करोड़ के विकास कार्यों की सौगातभोपाल/नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बुधवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी की। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने 296 करोड़ रुपये की लागत के 40 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों पर पुष्प वर्षा की, लाठी कला दिखा रहे बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया और स्वयं भी लाठी घुमाई। उन्होंने गौ-पूजन कर विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा नरसिंहपुर की धरोहरों पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर का विकास देखकर ऐसा लगता है कि “कहीं इस जिले को किसी की नजर न लग जाए।”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान नरसिंह के नाम पर बसा नरसिंहपुर जिला अद्भुत है और लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा माताओं-बहनों का अपमान किया, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 46 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। पिछली सरकार की राशि मिलाकर यह आंकड़ा 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है और प्रदेश में 33 प्रतिशत पुलिस भर्ती महिलाओं के लिए सुनिश्चित की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 19 जिलों में नशाबंदी लागू की है और महिलाओं के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 34 लाख महिला किसानों को उन्नत कृषि और पशुपालन से जोड़ा गया है। 25 गायों की डेयरी योजना पर सरकार 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के संदेश का जिक्र करते हुए पेट्रोल-डीजल और सोने के उपयोग में संयम बरतने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की भी जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले को कई नई सौगातें देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नर्मदा सहित सात नदियों पर नए पुल बनाए जाएंगे। मुंगवानी में महाविद्यालय खोला जाएगा, शेर नदी पर 24 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनेगा और नरसिंहपुर स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि गोटेगांव क्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए 21 एकड़ जमीन दान करने वाले परिवार का भोपाल में सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फिलीपींस सीनेट भवन के पास गोलीबारी से मचा हड़कंप थायराइड में खानपान और घरेलू उपचार से मिल सकती है राहत