12 से अधिक गोलियों की आवाज सुनाई दी, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देशमनीला।फिलीपींस की राजधानी Manila स्थित सीनेट भवन के पास अचानक गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीनेट परिसर के आसपास 12 से ज्यादा गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।घटना के बाद सीनेट भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने के निर्देश दिए गए। पूरे इलाके में भारी तनाव और डर का माहौल बन गया। सुरक्षा बलों ने परिसर को घेर लिया और आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी।फिलीपींस सीनेट के अध्यक्ष Alan Peter Cayetano ने दावा किया कि “हम पर हमला हो रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर नेशनल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (NBI) के कुछ अधिकारी सीनेट भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनके अनुसार, GSIS बिल्डिंग की ओर से दीवारों में ड्रिल कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया गया।हालांकि, गोलीबारी की वास्तविक वजह और हमले की पुष्टि को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मप्र TET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना पात्रता परीक्षा शिक्षक नियुक्ति नहीं लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये, सीएम डॉ. मोहन बोले- नरसिंहपुर को किसी की नजर न लगे