आमिर खान। डिजिटल हाउस अरेस्ट मामले में राजस्थान से जोधपुर जिले ओसिया से पकड़े गए आरोपी ने किए कई बड़े खुलासे.बीते दिनों इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने डिजिटल हाउस अरेस्ट मामले में एक रेस्क्यू किया था . वहीं डिजिटल हाउस अरेस्ट हुए इंदौर के TCS कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इंदौर क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज करवाया था। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी को राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसिया से गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपी ने कई बड़े-बड़े खुलासे किए । पूरे मामले को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच डीपी राजेश त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसिया से पकड़े गए आरोपी विक्रम बिश्नोई पूछताछ में करते हुए बताया कि वह टेलीग्राम के एक चाइनीस ग्रुप के माध्यम से एक चीनी व्यक्ति TLX के संपर्क में आया था अच्छे कमीशन के लालच में चाइनीस व्यक्ति के साथ काम करने लगा।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चीनी व्यक्ति द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के सदस्य बैंक खाता धारकों के अकाउंट में आए हुए पैसों का स्क्रीनशॉट शेयर किया जाता था उसके बाद आरोपी के द्वारा डिजिटल अरेस्ट की ठगी का पैसा जिन बैंक खातों आता था उनको क्रिप्टो करेंसी के बाइनेस खाते में ट्रांसफर करता था फिर चयनीज QR कोड के माध्यम से चाइनीज व्यक्ति TLX के क्रिप्टो करेंसी वालेट खाते में ट्रांसफर करने का कार्य करता था जिसमें मुझे अच्छा कमीशन मिलता थी वही फरियादी का 35 हज़ार रुपए का अमाउंट आरोपी के जोधपुर के साथी आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे आरोपी द्वारा 8 लाख रुपए क्रिप्टो करेंसी में कनवर्ड कर चयनीज़ TLX व्यक्ति के चाइनीज वॉलेट मे भेजना कबूला । वही एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस पूरे मामले को लेकर कुछ अहम जानकारियां दी और साइबर ठगी साइबर हाउस अरेस्ट को लेकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लेकर भी एक एडवाइजरी जारी की Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रोल बॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लेकर लोट खिलाड़ियों का हुआ स्वागत साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान .