इंदौर। आमिर खान। पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे जिसमें डीसीपी व एडिशनल डीसीपी क्राइम ने आमजन को पोस्टर्स, पम्पलेट्स व स्टीकर के माध्यम से साइबर अपराधों की जानकारी देकर, साइबर जागरूक बनने का दिया संदेश। इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय)नगरीय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में डीसीपी क्राइम इंदौर राजेश कुमार त्रिपाठी व एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने टीम के रीगल चौराहे पर, लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए, उनके बीच जाकर, साइबर अवेयरनेस हेतु बनाये पोस्टर्स व स्टीकर वाहनों एवं स्थानों पर चस्पा कर और लोगों को पम्पलेट्स वितरित कर, साइबर जागरूक बनने के लिए उनसे आव्हान किया।इसी प्रकार आज 56 दुकान पर भी एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने दुकानदारों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर पोस्टर्स व स्टिकर्स लगाए और वहाँ उपस्थित लोगों को पम्पलेट्स वितरित कर साइबर फ्रॉड के प्रति अवेयर किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि, पोस्टर्स, पम्पलेट्स व स्टीकर पर दर्शित साइबर अपराधों से बचाव के लिए बताई गई सतर्कता व सावधानियों को ध्यान में रखें व साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल cybercrime.gov.in या इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 पर संपर्क करें। “साइबर अपराधों से न डरें और न ही घबराएं, स्वयं भी जगरूक रहें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक बनाएं”। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डिजिटल हाउस अरेस्ट मामले आरोपियों ने किए कई बड़े खुलासे. जवा पुलिस पर लगा प्रताड़ना करने का आरोप, मारपीट कर आंख को सिगरेट से जलाया।