इंदौर। आमिर खान। गोवा में खेली गई चौथी एशियन रोलबोल चैंपियनशिप मैं इंदौर के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। जहां खिलाड़ी दीपेश चौधरी और विनीता गुंड के द्वारा स्वर्ण पदक जीतकर इंदौर लौटने पर शहर वासियों ने खिलाड़ियों और उनके कोच हेमंत जोशी का जोशीला स्वागत किया।

अंतर्राष्ट्रीय रोल बॉल फेडरेशन द्वारा चौथी रोल बॉल एशियन चैंपियनशिप 16 से 20 दिसंबर गोवा में आयोजित हुई थी। जिसमें भारतीय पुरुष व महिला टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जहां करीब 11 देश के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें इंदौर के खिलाड़ियों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा, खिलाड़ियों के रविवार को इंदौर आगमन पर रोल बाल संघ द्वारा बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक रैली के रूप में ले जाया गया, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया, इंदौर शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पार्षद प्रणव मंडल, पार्षद मुद्रा शास्त्री सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी, तो वही इस मौके पर अर्जुन सिंह चौहान, कैलाश चौधरी, नितेश जैन, अंकित खत्री, अंकित रावल, गुरु चरण सिंह चौहान आदि कई लोग मौजूद रहे। वही खिलाड़ियों ने राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया और अहिल्या माता का आशीर्वाद लिया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading