आमिर खान। पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर की उनकी सराहना।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 24.12.24 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 18 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.)  अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

  • कार्य.निरीक्षक जितेंद्र चौहान, सउनि विजय चौहान, प्र.आर. 1388 आदर्श दिक्षित, प्र.आर. 1401 संतोष यादव, प्र.आर. 540 शैलेंद्र पंवार, का.प्र.आर. 1613 हरदेश शर्मा, आर. 1272 सचिन पचोरी, आर.4022 हरीश चौधरी – थाना अपराध शाखा –
    थाना अपराध शाखा मे पंजीबध्द अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में फरार नाइजीरियन सप्लायर व राजस्थान के तस्कर को अवैध मादक पदार्थ 28 ग्राम एमडी ड्रग सहित राजस्थान से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर।
  • सउनि जबरसिंह – थाना एमजी रोड इंदौर – आपराधिक प्रकरणों मे अनुसंधान कर उनके निराकरण मे उल्लेखनीय कार्यवाही के लिए।
  • आर 1124 अवधेश दीक्षित – सेंट्रल कोतवाली – सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतो के निराकरण मे सराहनीय कार्यवाही के लिए।
  • प्रधान आरक्षक- 146 रणजीत सिंह- थाना यातायात – हाईकोर्ट तिराहे पर यातायात प्रबंधन व शैक्षणिक संस्थानों मे यातायात के लिए जागरुकता कार्यक्रमों मे सराहनीय कार्यों के लिए।
  • आर. 3707 विजयपाल सिंह तोमर- थाना यातायात – पिपल्याहाना चौराहे पर यातायात प्रबंधन ने उत्कृष्ट कार्य करने पर।
  • आरक्षक- 3605 नागेंद्र सिहं – थाना संयोगितागंज – दो संदिग्धो को अवैध हथियार 02 धारदार चाकुओं सहित पकडने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।
  • आरक्षक- 3437 शशिकांत, आर. 4157 वीरेंद्र सिहं – कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 02 – सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतो के निराकरण मे सराहनीय कार्यवाही के लिए।
  • आरक्षक- 3535 नरेंद्र सिहं नेगी, म.आर 3929 सीमा बाल्मिकी – महिला थाना –महिला थाना मे पंजीबध्द अपराध मे फरार आरोपी को नीमच से गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका के लिए।
  • आरक्षक- 1188 अभिषेक सिंह पंवार, आर. 1374 जोगेश लश्करी– थाना चदंन नगर –
    भिन्न भिन्न थाना क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की वारदात करने वाले चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर मश्रुका जप्त करने मे सराहनीय भूमिका के लिए।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading