आमिर खान। ऑन डिमांड चार पहिया वाहन चुराने वाला, अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, पुलिस थाना जूनी इंदौर की गिरफ्त में। गिरोह से चोरी की 4 ईको कार एवं 1 वैगन-आर कार सहित 05 चार पहिया वाहन बरामद।400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाल, पुलिस पहुँची आरोपी तक। पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 29.10.2024 की दरमियानी रात में खातीवाला टैंक इन्दौर पर फरियादी मुफद्दल हुसैन पिता कुरबान हुसैन की ईको कार क्रमांक MP 09 WF 9234 एवं दिनांक 21.12.2024 को खातीवाला टैंक इन्दौर से फरियादी महेश प्रेमचंदानी की ईको कार क्रमांक MP09 CZ 5027 को अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर लिये जाने की घटना घटित होने पर थाना जुनी इन्दौर अन्तर्गत अज्ञात आरोपीगणों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर थाना जूनी इन्दौर के द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गई कारों की पतारसी करना प्रारम्भ किया गया।इसी दौरान दिनांक 25.11.2024 को थाना आजाद नगर क्षेत्रांतर्गत अरिहन्त गैस गौडाउन के पास ईको कार क्रमांक MP 09 ZD 2094 एवं थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत से दिनांक 20.10.2024 को बर्फानी धाम के पास एक ईको कार क्रमांक MP09 WE 1175 भी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ली गई थी । शहर में एक जैसी कारो की सिलसिले वार बढ़ती चोरी की घटना पर पुलिस कमिश्नर इन्दौर एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा संज्ञान लिया जाकर प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी जूनी इन्दौर निरीक्षक अनिल गुप्ता को निर्देशित किया जाकर टीम का गठन किया गया । चोरी शुदा वाहनों और आरोपीयों की पतारसी छानबीन करते हुए घटना स्थल सहित संबंधित स्थानों के 400 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरो को खंगाला गया, तकनिकी साक्ष्य सहित मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिस पर थाना जूनी इन्दौर पुलिस टीम को मुखबीरों से सटीक जानकारी प्राप्त होने पर दिनांक 23.12.2024 को शालीमार गार्डन के पास ईको कारो को बेचने के लिए ग्राहको की तलाश में कार लेकर घूम रहे संदिग्धों की सूचना तस्दीकी किये जाने पर पुराने वाहन चोर (1) नईम उर्फ नवाब खान उम्र 40 साल निवासी सिकन्दराबाद कालोनी खजराना इन्दौर (2) ईकरार हुसैन उम्र 55 साल निवासी अहमद नगर खजराना इन्दौर को अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ किये जाने पर इन्दौर शहर से चोरी की गई कारो को कार क्रमांक (1) MP09CZ 5027, (2) MP 09 WF 9234, (3) MP WE 1175, (4) MP 09 ZD 2094, (5) MP 11 CC 3669 को हाजी अब्बास शाह निवासी खजराना की डिमांड पर कारो की चोरी करना एवं नये ग्राहको को चोरी की कारे बेचना बताया ।हाजी अब्बास शाह अपने साथी नईम एवं इकरार हुसैन निवासी खजराना के साथ मिलकर कारो को चोरी कर राज्य के बाहर गुजरात में बेचे जाने की योजना भी बनाई एवं गुजरात में वाहन बेचे गये ।जूनी इन्दौर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गये वाहन चोर पूर्व में भी थाना हीरा नगर में वर्ष 2019 एवं घाटाबिल्लोद जिला धार में वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार हो चुके हैं चोरी के वाहन खरीदने वाले गुलरेज शेख निवासी नंदनवन कालोनी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर बरामदगी की जा रही हैं । गिरफ्तार किये गये आरोपीयों से अभी तक पुलिस के द्वारा 4 ईको कार एवं 1 वैगन आर कार बरामद की गई हैं बरामद किये गये वाहनो की कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं । आरोपीयो से और भी वाहनो की बरामदगी हेतु आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया जा रहा हैं एवं फरार आरोपी हाजी अब्बास की गिरफ्तारी होने पर चोरी हुए अन्य वाहनों की बरामदगी की जायेगी । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनीइन्दौर निरी. अनिल कुमार गुप्ता, उनि सतीष गर्ग, सउनि राजू ठाकरे, प्रआर.मुकेश गायकवाड़, विजय कुशवाह, रामप्रसाद बामने, आरक्षक श्याम मालवीय, योगेश जाट, कुंदन चौहान, त्रिलोक सिंह, रामकेश दांगी की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वाहन चोर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार… पुलिसकर्मी बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने पर हुए, प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से सम्मानित।