अनियमितता पाए जाने एवं शनिवार रविवार को खरीदी किये जाने पर जारी हुआ नोटिस

News National World/ रीवा/ रीवा जिले के सभी खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जहा पर कई खरीदी केंद्रों में शनिवार और रविवार को खरीदी किये जाने तथा कई खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नही थी तथा तौल में किसानों से ज्यादा वजन के साथ साथ किसानों को तौल का पैसा भी देना पड़ता है जिसे प्राथमिकता के साथ दैनिक आज अखबार में छापा गया था।

खबर प्रकाशन के बाद लगातार जिला कलेक्टर एवं उपार्जन समिति के सदस्यों तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमे कई खरीदी केंद्रों में शनिवार और रविवार को भी खरीदी किये जाने की शिकायत नान डीएम रीवा एवं कलेक्टर रीवा से की गई थी निरीक्षण एवं जांच के दौरान 6 खरीदी केन्द्रों में उपार्जन संबंधी व्यवस्थाओं में अनियमितता पाई गईं। खरीदी केन्द्र में नमी, मापक यंत्री खराब रहने, तौलकर रखी गई धान की बोरियों में स्टेंसिल नहीं लगाने तथा टैग पर किसान कोड अंकित नहीं होने जैसी कमियाँ मिलीं।


खरीदी केन्द्रों में धान की बोरियों की तौल कराने पर धान निर्धारित मात्रा से कम और अधिक पाई गई। धान के भण्डारण में भी लापरवाही मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 6 खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधकों को निलंबन का नोटिस दिया है।
जारी अलग-अलग नोटिस में समिति प्रबंधकों को खरीदी केन्द्र निरस्त करने, उपार्जन से ब्लैकलिस्टेड करने का भी नोटिस दिया गया है तथा नोटिस का 3 दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
  जिसमे में मुख्यरूप से धान उपार्जन में लापरवाही बरतने पर सेवा सहकारी समिति बिहरा खरीदी स्थल करहिया मंडी, हर्दीशंकर क्रमांक-2, मझियार क्रमांक-1,  बहुरीबांध क्रमांक-1, खैरा क्रमांक,-1 तथा बम्हनगवां के समिति प्रबंधकों को नोटिस दिया गया।


समिति प्रबंधकों के लापरवाही पर जब जिला कलेक्टर रीवा से बात की गई थी तो उन्होंने आश्वस्त किया था शिकायते सामने आई है और निरीक्षण में कमियां पाई गई है किसानों के साथ गलत करने वाले और नियम विरूद्ध तरीके से खरीदी करने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading