News National World/रीवा/ रीवा मुख्यालय अंतर्गत इंटीग्रिटी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष का मुख्य विषय “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” था जिसे विद्यार्थियों ने शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे संदीप साकेत और अनुषा नंदकुमार एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनीराज साकेत और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती देवकाली साकेत,जेपी जायसवाल और प्रतिमा जायसवाल उपस्थति रही।

जहा पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सोंधिया ने वार्षिकोत्सव के सबंध में बताया कि इस वर्ष की थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की विविधता में एकता को अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को नृत्य और नाटकों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।राजस्थान के रंग-बिरंगे नृत्य, पंजाब के भांगड़ा, महाराष्ट्र के लावणी, दक्षिण भारत के भरतनाट्यम और उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को साकार किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप-प्राचार्या त्रिप्ति तिवारी, डांस टीचर रक्षा विश्वकर्मा, और समस्त क्लास टीचर्स का विशेष योगदान रहा। जिसमे सभी के सामूहिक प्रयासों और मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने और प्रस्तुत करने में मदद की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संदीप साकेत  ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी युवा पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का महत्व समझाने का एक उत्कृष्ट माध्यम हैं। जहा पर “कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। जिसमे विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी गई। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक था बल्कि शिक्षाप्रद भी साबित हुआ।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading