आमिर खान।  इंदौर की संयोगितागंज थाना पुलिस ने वक्फ बोर्ड के फर्जी दस्तावेज तैयार वक्फ की जमीनों का सौदा करने वाले वक्फ के पूर्व पदाधिकारी को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, इस मामले में भोपाल वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों और अधिकारियों में इंदौर पहुंचकर फर्जी दस्तावेजों की जानकारी पुलिस को दी थी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड भी लिया है। 

राबिया खान, आरोपी की बेटी
रामस्नेही मिश्रा, एडिशनल डीसीपी
रेहान शेख, जिलाध्यक्ष वक्फ बोर्ड इंदौर

दरअसल इंदौर में वक्फ बोर्ड की जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका सौदा किए जाने की जानकारी वक्फ बोर्ड के प्रदेश कार्यालय को मिली थी। इसके बाद अध्यक्ष सनवर पटेल के निर्देशन में एक जांच दल का गठन किया गया, जिसने दस्तावेजों की जांच कर बोर्ड के अधिकारियों के एक दल को इंदौर भेजा, और शासकीय विभागों में दर्ज जमीनों की जानकारी जुटाई गई। जिसके आधार पर जांच करने पर पता चला कि इंदौर निवासी बोर्ड का पूर्व सदस्य नासिर उर्फ नस्सू जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। उसने वक्फ बोर्ड की नकली सील और नकली लेटर पैड बनाकर कई जमीनों का हस्तांतरण भी कर दिया था। इस मामले में बोर्ड के भोपाल से आए अधिकारी ने संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर पुलिस ने कड़ावघाट इंदौर निवासी नासिर खान उर्फ नस्सू को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, वक्फ बोर्ड की नकली सील और जमीनों के हस्तांतरण के कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी नस्सू को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। वहीं परिजनों ने बिना नोटिस दिए घर में घुसकर गिरफ्तार करने का आरोप लगाया

वक्फ माफिया पर नकेल नकली बोर्ड का पर्दाफाश नकली आखिर नकली होता है, और उस पर कानून की नकेल आज नहीं तो कल डालना तय है। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने वक्फ संपत्तियों और उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच की आंच में एक ऐसी सच्चाई सामने आई है जो चौंकाने वाली है—वक्फ बोर्ड के समानांतर एक नकली बोर्ड चल रहा था। इस नकली बोर्ड के पास अपनी सरकार, अपने फरमान, अपनी सील, और अपनी मोहर थी। यह बोर्ड वक्फ संपत्तियों का दो से चार और चार से आठ करते हुए धड़ल्ले से गड़बड़ियां कर रहा था फूटा पाप का घड़ा, तो हुआ खुलासा 10 साल पुरानी शिकायत पर आखिरकार कार्रवाई हुई। शिकायतकर्ता उस्मान की शिकायत पर 22 दिसंबर 2024 को कानून के हाथों ने हरकत की। फर्जी दस्तावेज और नकली वक्फ बोर्ड चलाने वाले नासिर खान उर्फ़ नस्सू को इंदौर के छावनी क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में नकली वक्फ बोर्ड के जाली दस्तावेज और फर्जी मोहरें बरामद हुईंकानून ने किया 10 साल बाद काम 10 साल की लंबी देरी ने वक्फ माफिया को अपनी जड़ें गहरी करने का समय दिया। इन 10 सालों में नकली वक्फ बोर्ड ने असली वक्फ बोर्ड को कितना नुकसान पहुंचाया होगा, इसका अंदाजा जाली दस्तावेजों और नकली रिकॉर्ड्स के विशाल संग्रह से लगाया जा सकता है। नये वक्फ बोर्ड की कमान डॉ सनावर पटेल मे आते ही जहां एक तरफ वक्फ माफिया पर शिकंजा कसना शुरू हुआ है वही,  पॉजिटिव वर्क की ओर बोर्ड निरंतर अग्रसर हो रहा है  ! वक्फ संपत्तियों की हिफाजत जरूरी
वक्फ संपत्तियां सिर्फ वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी नहीं हैं। हर अल्लाह के बंदे का फर्ज है कि इन संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। वक्फ संपत्तियों को अल्लाह के नाम पर समर्पित किया गया है, और इन पर किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जानी चाहिए। यही जागरूकता और सतर्कता वक्फ संपत्तियों की हिफाजत सुनिश्चित कर सकती है।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading