इंदौर। आमिर खान। कनाडिया थाना क्षेत्र में एक आरक्षक के साथ चेकिंग के दौरान मारपीट की गई । पूरे ही मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया। विवाद ड्रिंक एंड ड्राइव के केस को बनाने को लेकर हुआ था। View this post on Instagram कनाड़िया थाने पर पदस्थ आरक्षक सोनू गुर्जुर की शिकायत पर पूनम शुक्ला,प्रशांत गोठी,आयुष गोठी,राहुल ग्रोवर और अमय शुक्ला के खिलाफ मारपीट कर कार जबदस्ती ले जाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया गया। कुंदन मंडलोई एसीपी एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया सोनू कि रविवार रात उसकी ड्यूटी बिचौली मर्दाना रोड़ वैष्णाधाम मंदिर के यहां एसआई राम शाक्य के साथ लगाई गई थी । इस दौरान सफेद रंग की कार नंबर MP09ZU5230 को रोका गया। उक्त कार को जेकब डिक्रूज निवासी कमलाजली बडोदरा गुजरात चला रहा था। शराब की चेंकिग करने के दौरान वह ड्रिंक में मिला। जिस पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस बनाकर गाड़ी जब्त की गई। रात करीब डेढ़ बजे एसआई राम शाक्य के कहने पर सोनू कार लेकर थाने जाने लगा। जिसमें कार में बैठी पूनम ने कहां कि उनकी कार में सामान रखा है वह थाने तक साथ चलेगे। इसके बाद टेक्सी कर सामान ले जाएगें। रास्ते में पूनम ने अपने परिचित को कॉल किया ओर कार जब्त कर थाने जाने की बात कही। इस दौरान एसयूवी नंबर MP09ZL5554 से बायपास रोड़ पर पूनम के साथी आए। उन्होने एसयूवी कार उनकी कार के सामने लगा दी। वही रास्ता रोककर कार की चॉबी निकाली। उसी चॉबी से सोनू पर वार कर दिया। जिसमें तीन से चार जगह हाथ में चोट आई। तब कार में बैठी महिला पूनम और उसका साथी डिक्रूज दूर खडे हो गए। एसयूवी सवार युवको ने इसके बाद अपशब्द कहते हुए हाथ मुक्को से सोनू के साथ मारपीट की। महिला पूनम ने सिपाही से कहां कि वह उसे नही जानता वह उसकी वर्दी उतरवा देगी। तब सोनू ने बचते हुए अपने साथी प्रमोद को जानकारी थी। थाने की मोबाइल वैन मौके पर पहुंची और दोनो कार में सवार सभी लोगो को थाने ले गई। यहां पर रात में सिपाही ने आरोपी महिला और साथियों पर केस दर्ज कराया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आगरा में हाइवे का एक ऐसा वीडियो वायरल, दो युवकों को ट्रक ने तेज़ रफ़्तार में घसीटे. वक्फ माफिया पर नकेल नकली बोर्ड का पर्दाफाश नकली आखिर नकली होता है