विवेकानंद पार्क से पैदल मार्चकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाबा साहब के मूर्ति को किया गया नमन।

गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बोल पर स्तीफा देने की गई मांग।

रीवा /संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान नही सहेगें को लेकर कांग्रेस कार्यालय रीवा में कांग्रेस कार्य समिति सदस्य व पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विगत दिवस संसद में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब पर जो टिप्पणी की वह अमर्यादित एवं निदंनीय है। देश के गृहमंत्री का यह कृत्य अक्षम्न्य है।


बाबा साहेब ने इस देश को सुंदर संविधान प्रदान किया जिसमें समानता एवं नैतिक मौलिक मूल्यों का समावेश है। बाबा साहेब का अपमान हम नही सहेगें, केन्द्रीय गृहमंत्री को इस कुकृत्य के लिए क्षमा मांग कर इस्तीफा देना चाहिए। 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। बीजेपी हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती इस बार तो हद ही पार कर दी है संविधान के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग रखी। अडानी, मणिपुर, संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बाद विपक्ष की संविधान पर चर्चा की मांग मान ली गई। इस मौके पर कांग्रेस समेत सभी दलों ने सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की प्रतिबद्धता याद दिलाई। समता, समानता और न्याय के डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह बीजेपी को कतई रास नहीं आई, सत्तापक्ष ने लगातार विपक्ष को बोलने से रोकने की कोशिश की यही नहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर का अपमान कर सच और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता को उजागर कर दी।


   अमित शाह ने कहा कि अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत बीजेपी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था और बैसाखी सरकार बना कर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था लेकिन बीजेपी वे खीज अब संविधान निर्माता पर निकाल रही है और बाबा साहेब का अपमान किया गया है।


लेकिन दुख की बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी। कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी से अमित शाह वो इस्तीफे की माग की है। लेकिन मोदी सरकार डॉ. अंबेडकर के अपमान की अपराध मानने को तैयार नहीं है। उल्टे बीजेपी ने संसद की कार्रवाई ठप्प रखी यही नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे काग्रेस सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया। बीजेपी में षड़यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई। बीजेपी और उसकी मातृसंस्था हमेशा से डॉ. आंबेडकर व संविधान विरोधी रही है इन्होंने न सिर्फ संविधान के निर्माण के समय से ही विरोध किया बल्कि इससे पहले डा. आंबेडकर को चुनाव हरवाया था। कांग्रेस डॉ. आबेडकर के अपमान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अटल है जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

जहा पर निर्धारित दिनांक 22/12/24 को दोपहर 1 बजे से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और सेमरिया विधायक अभय तथा कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष हेमराज साकेत,कार्यक्रम का संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह, विनोद शर्म, अरुण तिवारी मुन्नू सहित सैकड़ों पदाधिकारियो के मौजूदगी में विवेकानंद पार्क से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पहुचकर बाबा साहब की मूर्ति में माल्यार्पण कर को नमन किया गया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय रीवा में 4 दिन से चल रहे अनशन में पहुचकर अनशनकारियो का समर्थन देते हुए भाजपा सरकार के गलत नीतियों एवं भ्रष्टाचार, तथा गरीबो के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया और सरकार पर कारपोरेट घराने को फायदा देने की बाते कही गयी।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण इंजी. राजेन्द्र शर्मा, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, प्रदेश महासचिव गुरुमीत सिंह मंगू, श्रीमती विद्यावती पटेल, श्रीमती कविता पाण्डेय, पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव श्रीमती शीला त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व त्योंथर कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह, विमलेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व संगठन मंत्री रवि तिवारी, विनोद शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading