टड़हर और देवरी के बीच खेला गया मैच, देवरी टीम रही विजेता।

News National World/जवा/  रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत गुंझवा बसरेही गांव के दानव बाबा मैदान में दिनांक 22/12/2024 को भव्य क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में पहला मैच देवरी और टड़हर टीम के बीच खेला गया जिसमें देवरी टीम विजेता रही। मैच के दौरान शानदार गेंदबाजी में विजय मिश्रा और विकास मिश्रा ने अपने अद्वितीय कौशल से सभी का दिल जीत लिया।
विजय मिश्रा की शानदार गेंदबाजी के चलते उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर टड़हर टीम की रणनीति को ध्वस्त कर दिया। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया गया।

यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच है, बल्कि खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन का भी प्रतीक है। यह आयोजन दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों के लिए प्रेरणादायक है और हमें सिखाता है कि मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेश्वर सिंह (यूवा उद्यमी) भिलाई (छ.ग.) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समरजीत सिंह प्राचार्य जमुनिहा,
गौरव सिंह युवा समाजसेवी त्योथर,
डाक्टर बद्रीविशाल सिंह, महेन्द्र सिंह जवा, अनिल सिंह पूर्व सरपंच कुठिला व किसान नेता, सोनू सिंह शिक्षक विनय सिंह सूती, लालता प्रसाद सिंह मौजूद रहे।
जिसकी अध्यक्षता  राम सजीवन सिंह द्वारा किया गया।


जहा पर सर्व प्रथम दानव बाबा की पूजा अर्चना के बाद स्व.श्री संकठा प्रसाद सिंह एवं स्व.श्री अजय सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण उपरांत अतिथिगणों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया।


प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेलों से सामाजिक एकता बनती है । सरकार खेल को बढ़ावा दे। जिससे गांव से प्रतिभा निकल सके।
वहीं समरजीत सिंह प्राचार्य जमुनिहा ने कहा कि इस तरह के खेल से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और क्रिकेट को खेल की भावना से खेलना चाहिए। यह एक एतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता है । त्योथर जवा और शंकरगढ़ के लोगों को इस खेल की प्रतीक्षा रहती है बहुत सारे लोगों की यहां से यादें जुड़ी है।


इस अवसर पर अखिलेश सिंह, लवकुश सिंह, राजेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, पुष्पराज सिंह शिवेंद्र सिंह, अमर सिंह अरुण सिंह,रवी सिंह , आशीष सिंह, अंकित सिंह आदि सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फाइनल मैच का समापन 4 जनवरी को किया जाएगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading