थाना प्रभारी के समझाइस के बाद चक्काजाम हुआ समाप्त। रिपोर्टर- प्रसन्न सिंहNews National World/त्योंथर/ त्योंथर तहसील अंतर्गत रिसदा घुसरूम गांव में युवती के मौत के बाद परिजनों शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने में लगी रही लेकिन परिजन समझने को तैयार नहीं हुए। काफी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के समझाइस के बाद परिजन माने। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिश्दा घुसरूम गांव के एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक युवती को भगाकर अपने घर ले गया था युवती बिना शादी के ही उसके घर पर रहने लगी थी। अचानक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जहा पर जनेह पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक और उनके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। इसके बाद मृतक युवती के परिजन शव को लड़के के घर के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिए तथा लड़के के सुने घर पर ही जलाने की जिद में अड़े रहे और पकड़े गए युवक से ही लड़की के मांग में सिंदूर भरवाने की जिद पर अड़े रहे। उस दौरान जमकर कर हंगामा किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा नेत्री संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर महिलाओं से कर रही है मुलाकात संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान नही सहेगें- कमलेश्वर पटेल
You must be logged in to post a comment.