इंदौर। दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इंदौर की मासूम अनिका शर्मा के इलाज को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। अनिका को जीवन बचाने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये कीमत का विशेष इंजेक्शन लगना है। इस मामले को लेकर शहर सहित प्रदेशभर में संवेदनाओं का माहौल है और आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठनों तक ने बच्ची की मदद के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। हालांकि, अब तक उपचार के लिए आवश्यक पूरी राशि जुटाई नहीं जा सकी है।अनिका के पक्ष में एडवोकेट लखन शर्मा और एडवोकेट चंचल गुप्ता द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में बच्ची के उपचार के लिए शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी करते हुए पूछा था कि, “क्या अनिका लाड़ली लक्ष्मी नहीं है?” कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।सोमवार को होने वाली सुनवाई में सरकार की ओर से जवाब प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। परिजनों को उम्मीद है कि अदालत से सकारात्मक निर्णय मिलने पर अनिका के उपचार का रास्ता आसान हो सकेगा।गौरतलब है कि अनिका एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसके उपचार के लिए अत्यधिक महंगे इंजेक्शन की आवश्यकता है। बच्ची के इलाज के लिए लगातार जनसहयोग अभियान भी चलाया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हथियार छोड़ मेहनत को बनाया सहारा, सुकमा के तीन पूर्व नक्सलियों ने ई-रिक्शा चलाकर बदली तकदीर एमपी में 26 जून से झमाझम मानसूनी बारिश के आसार, 25 जून तक दस्तक की संभावना