भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब करीब है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना है, जिसके बाद 26 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर तेज हो सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही किसानों और आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस वर्ष एल नीनो के प्रभाव और तेलंगाना क्षेत्र में मानसून के करीब 13 दिनों तक अटके रहने के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक सामान्य से लगभग 6 से 8 दिन देरी से हो रही है। हालांकि, अब अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना प्रबल हो गई है।फिलहाल प्रदेशभर में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होते ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिससे खरीफ फसलों की बुआई को भी गति मिलेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें और कृषि संबंधी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग लड़ रही अनिका, हाईकोर्ट में सोमवार को होगी अहम सुनवाई निगम ने एमजी अस्पताल पर की 1.75 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई