उज्जैन।।अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर ,झारखंड़ से विक्रय करने आया पुलिस ने धरदबोचा. आरोपी के कब्जे से 08.750 किलोग्राम कीमती 220000/-रुपये का गांजा जप्त किए।। झारखण्ड़ से इन्दोर के क्षिप्रा आता था गांजा देने। थाना प्रभारी बडनगर, अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर झारखंड़ आरोपी को गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।आरोपी गांजा तस्कर के कब्जे से 08.780 कि.ग्रा. गांजा कीमती 220,000/- रूपये जप्त कर ली गई और आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड ले कर गांजे के संबंध मे पुछताछ कि जाएगी.. घटना का विवरण- पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति यात्री प्रतिक्षालय के पास ग्रीट के सामने रुनिजा रोड बड़नगर पर खड़ा है जो बाहर का रहने वाला लग रहा है बड़नगर से रतलाम तरफ जाने के लिये यात्री प्रतिक्षालय के पास खड़ा है। तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा सउनि मानसिंह वास्कले तथा उनकी टीम द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे। जहां देखा तो बताये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसे हमराह फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। निगाह में रख कर संदेही का नाम पता पुछते उसने अपना नाम पुरनो महतो पिता रघुनाथ महतो उम्र 45 साल निवासी तरतरा थाना मनोहर पुरा जिला चायबासा झारखण्ड का होना बताया बाद आरोपी के पास रखे झोले की तलाशी लेते झोले के अदंर प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे हल्के भूरे रंग का अवैध मादक पदार्थ गांजा लग रहा है जिसे रगड़कर सुघने पर गंध के आधार पर अवैध मादक पदार्थ गांजा ही है। उक्त आरोपी से गांजा के बारे में पुछने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा झारखंड से लेकर विक्रय हेतु प्रत्येक बार इन्दोर के क्षिप्रा आता था परंतु इस बार कोई लेने नहीं आया तो, बड़नगर तरफ आया क्योकिं पुर्व बड़नगर के व्यक्ति गांजे की खरीदी की जाकर बड़नगर का नाम सुना था। उक्त प्रकरण में थाना बड़नर पर अपराध क्रमांक 682/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में है। आरोपी तस्कर से गांजे के संबंध में पुछताछ जारी है। जप्ती का विवरण.. जप्त मनुका 08.780 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 220,000/- आरोपी की जानकारी.. पुरनो महतो पिता रघुनाथ महतो उम्र 45 साल निवासी तरतरा थाना मनोहर पुरा जिला चायबासा झारखण्ड इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका… थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. प्रतीक यादव (सायबर सेल), सउनि. मानसिंह बास्कले, सउनि. शैतानसिंह ढिडोर, प्र.आर. राहुलसिंह राठौड़, प्र.आर. हेमराज खरे, प्रआर. राजपालसिंह (सायबर सेल), आर महेश मौर्य, आर. अजय चौहान, आर. रुपेश पर्ले, आर. संदीप बामनिया, आर. शोभित शुक्ला की सराहनीय भुमिका रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला किराने की दुकान में शराब बेच रही थी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार. बाबा साहब के सम्मान में कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में कल रीवा शहर में होगा मार्च