उज्जैन। महिला ने अपने किराने की दुकान पर शराब बेचती थी। पुलिस ने महिला को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार किया। वही बड़नगर के थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जो कि शराब बेचती थी। किराने दुकान की आड़ में अवैध रुप से शराब बेचा करती थी जिसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की। आरोपी महिला का नाम रेखा रावत पति अशोक रावत। घटना की जानकारी….. थाना बड़नगर के सउनि.गोवर्धनदास बैरागी को सूचना मिली कि अवैध रुप से शराब बेची जा रही। सुचना पर से सउनि. गोवर्धनदास बैरागी द्वारा राहगीर पंचान को तत्काल तलब कर स्थान बक्षराज फेक्ट्री पहुंचे जहाँ पर स्टेशन रोड़ पर बनी झोपड़ी के आड़ में 02 सफेद रंग की प्लास्टिक कैन मे शराब रख कर बेची जा रही थी। पुलिस को देख आरोपीवा भागे जिसे हमराह बल द्वारा पकड़ा गया । पुछताछ करने पर उसने अपना नाम रेखा रावत पति अशोक रावत निवासी बक्षराज फेक्ट्री बड़नगर बताया। बाद रेखा रावत के हाथ मे ली गई सफेद रंग की प्लास्टिक कैन के ढक्कन को खोलकर चैक करने पर हाथ भट्टी कच्ची शराब होना पाया गया। घटना के आधार पर आरोपीया के खिलाफ़ अपराध दर्ज किया गया।( क्रमांक 681/2024 धारा 34,49-ए आब. एक्ट,) आरोपीया महिला को न्यायालय में पेश किया गया। सराहनीय भूमिका-उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार सउनि. गोवर्धनदास बैरागी, प्रआर, हेमराज खरे, म.आर ज्योति हाड़ा, आर. संदीप बामनिया की सराहनीय भुमिका रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ़्तार किया.