सागर। रिपोर्टर मनोज मेहरा। । संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के संसद भवन में देश के गृहमंत्री द्वारा किये गये अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी जिला इकाई का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एव विरोध प्रदर्शन

भारत के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी पर लोकसभा सदन मे अशोभनीय टिप्पणी के विरोध मे आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा पार्टी जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में विशाल विरोध प्रदर्शन एव धरना प्रदर्शन किया गया.. उक्त कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी गण एव क्रांतिकारी साथी,अनुसूचित जाति विंग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे..

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह जी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया एवं विरोधी दल द्वारा जो अपमानजनक बात की गई उसके लिए उनको सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना भी किया, धरना प्रदर्शन के दौरान मिस्टर डीके सिंह ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एव जनता को संबोधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार से संसद के अंदर भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है उसके प्रतिशोध में आम आदमी पार्टी संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन एवं धरना प्रदर्शन करती रहेगी जब तक की देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी जाती एवं उनका इस्तीफा नहीं लिया जाता.. मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष डीके सिंह जी ने बताया कि बाबा साहेब का अपमान इस देश की जनता नहीं सहेगी इसका बदला आने वाले सभी चुनाव में भारत के लोग स्पेशली दलित समाज के लोग जरूर लेंगे.. धरना प्रदर्शन में संबोधन के दौरान जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत जी ने भी आज की तानाशाह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि आज की तानाशाह मोदी सरकार ने जो वक्तव्य सदन में दिया है वह माफी योग्य नहीं है। तथा दोनों ही पार्टियों ने बाबा साहब डॉक्टर बी.आर.अंबेडकर जी को अपमानित कर चुके है। जिला सचिव हिरदेश पाठ करने बताया कि आज की मोदी सरकार के अंदर घमंड आ गया है कि वह कुछ भी करें उनको सत्ता से कोई भी देखा नहीं कर सकता ,इस दौरान मुख्य रूप से इंजी डीके सिंह,पुष्पेंद्र राजपूत, प्रदेश संयुक्त सचिव रामसेवक पवार, जिला ,रिटायर्ड विंग जिला अध्यक्ष भगवान दास ,उपाध्यक्ष हरिशंकर सेन एस के खत्री ,जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह ,जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार सुरेन्द्र कुमार चौहान,कोषाध्यक्ष राजेश पटेल,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित साहू सुरेश गुप्ता ,बदन अहिरवार ,गौरी शंकर चढ़ार,एवं सैकड़ो साथी उपस्थित रहे सभी ने एक-एक करके अपने संबोधन दिए एवं बाबा साहब का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading