प्रदीप चौधरी। लोकायुक्त की टीम वा पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए जिस पर पर उज्जैन लोकायुक्त की कार्यवाही में आरोपी – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान, थाना भानपुरा जिला मन्दसौर को 15 हज़ार की रिश्वत के साथ गिरफ़्तार किया। शिकायत करत पप्पू सिंह सौंधिया पिता मानसिंह सौंधिया निवासी ग्राम मानपुरा तहसील भानपुरा के द्वारा की गई थी। जिससे 15 हज़ार रुपए रिश्वत के मागे गए थे।।वही आवेदक के अनुसार उसके भाई ईश्वर सिंह, अन्य व्यक्ति तूफान सिंह और बंशीलाल के विरुद्ध थाना भानपुरा में एफ आई आर पंजीबद्ध हुई थी। उसमें जमानत देने की लिखापढ़ी के 15000/-रूपये रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन प्रभारी एस पी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 16/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। भानपुरा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने रिश्वत की राशि आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है।ट्रेप दल सदस्य-डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, उमेश जाटव, श्याम शर्मा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (ए आई सी टी एस एल) की खटारा बस ने लगाया भंवरकुआं ब्रिज के नीचे जाम । ईडी ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री को हिरासत में लिया.