इंदौर । प्रदीप चौधरी। ईडी ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री को अवैध क्रिकेट और टेनिस सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 12 दिसंबर 2024 को इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में की गई। जहां ED ने 5 स्थानों पर छापेमारी की थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR के आधार पर ED ने जांच शुरू की। इस मामले में आरोपी पीयूष चोपड़ा और उसके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल कर अवैध सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। इंदौर के कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा मार कार्यवाही :दुबई से लौटे गोलू अग्निहोत्री को एयरपोर्ट से उठाया; कमलनाथ के खास समर्थक माने जाते हैं।।। इंदौर। कांग्रेस नेता विशाल (गोलू) अग्निहोत्री के घर पर ईडी ने आज छापा मारा कार्यवाही की । चंदन नगर स्थित घर के बाहर सीआरपीएफ तैनात है। बताया जा रहा है कि गोलू अग्निहोत्री सोमवार को दुबई से इंदौर लौटे थे। ईडी ने उन्हें एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया।जांच एजेंसियों ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के घर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बरामद किए। इस जांच को उज्जैन में सटोरिए पीयूष चोपड़ा की गिरफ्तारी से जोड़ा जा रहा। चंदन नगर थाना पुलिस को भी इस कार्रवाई के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई थी। 14 जून 2024 को उज्जैन पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में 14.58 करोड़ रुपए नकद, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड बरामद किए गए थे। इसमें मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा था,जिसके पास से 500 रुपए के नोटों की 3000 गड्डियां, 7 किलो चांदी, और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई थी। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी थी। कमलनाथ के खास समर्थक माने जाते हैं गोलू अग्निहोत्री विशाल (गोलू) अग्निहोत्री को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का खास समर्थक बताया जाता है। वे वर्तमान में इंदौर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2013 और 2018 में इंदौर-4 विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन दोनों बार टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इंदौर ईडी द्वारा शहर में कई जगह छापे ,कांग्रेस के एक बड़े नेता को उठाया गया है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त के द्वारा 15 हजार रिश्वत के साथ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक गिरफ़्तार. आजाद नगर में चले चाकू