News National World/सिंगरौली । नौगई-चमेली मोड़ के पास आज दोपहर एक युवक का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ मिलने पर सनसनी फैल गई। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। अनुमान लगाया गया की किसी अज्ञात हैवी वाहन के टक्कर से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल खुटार चौकी पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोरवी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम महदेईया निवासी जाकम पिता सालम उम्र 35 वर्ष आज सुबह घर से बैढ़न तरफ मोटरसाइकिल चलाते हुये बैढ़न तरफ आ रहा था की किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जहां मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। बताया जाता हैं की युवक की मौत होने के बाद तब तक परिजनो को जानकारी हुई। एम्बुलेंस 108 वाहन मृतक की शव को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचा। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली पुलिस को भी घटना की खबर काफी देर से लगी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बूथ महामंत्री के मारपीट के मामले में चौकी प्रभारी व आरक्षक हुए लाइन अटैच छाती पर पांव रखकर राम और कृष्ण की बात सुनाएंगे,शहडोल में गरजे मुख्यमंत्री मोहन यादव