News National World/शहडोल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी दौरे पर आए. उन्होंने ब्यौहारी स्थित सरसी आईलैंड का उद्घाटन किया. इसके बाद ब्यौहारी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा “जब भगवान कृष्ण की बात करते हैं तो हमारे विरोधी कहते हैं कि ये तो भगवान राम और कृष्ण की बात सुना रहे हैं, हां सुनाएंगे, डंके की चोट पर सुनाएंगे, तुम्हारी छाती पर पांव रखकर सुनाएंगे और तुमको सुनना पड़ेगा।” कांग्रेसी बताओ- राम और कृष्ण से आपका क्या बैर है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ” राम और कृष्ण से कौन से जन्म के झगड़े हैं, जरा बताओ तो सही. सनातन संस्कृति से किस बात की बुराई है कांग्रेस वालों को. पता नहीं क्या हो जाता है इनको जब बांग्लादेश में गड़बड़ होती है तो उनके मुंह पर ताले लग जाते हैं और जब इजराइल बम गिरा दे तो हाय अल्ला, पता नहीं क्या-क्या कहते हैं, बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू भाई बहन के जीवन में जब अगर कष्ट आता है, अगर मंदिर संस्कृति पर कुठाराघात होता है तो कांग्रेस के लोग मुंह छुपाकर भागते हैं. केवल एक धर्म के वोट चाहिए इनको.” मोहन यादव ने कहा हम तो रोज गोपाल कृष्ण की जय बोलेंगे. प्रभु श्री राम की जय बोलेंगे. शबरी मैया की जय बोलेंगे. हमारी संस्कृति है और इससे हमें कोई गुरेज नहीं है। अंडमान निकोबार से कम नहीं सरसी आईलैंड मोहन यादव ने सरसी आईलैंड की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा “सरसी आईलैंड जाकर देखा है, ये अंडमान निकोबार से कम नहीं है. ये इतना बेहतर बना है कि पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.” सरसी आईलैंड के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 352 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अधिकारियों को भी हित लाभ का वितरण किया। शहीद के नाम पर कॉलेज का नाम इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर शहीद की शहादत को नमन करते हुए शासकीय महाविद्यालय बाणसागर ब्यौहारी का नामकरण शहीद गोविंद प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की घोषणा की. साथ ही उनकी धर्मपत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. विधायक ब्यौहारी शरद कल ने क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगें रखी, जिसका परीक्षण के बाद पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत एम.एस. गोलवलकर : ‘निराशा के गुरु!