News National World/सिंगरौली। बगदरा चौकी प्रभारी का क्रूर चेहरा सामने आया है। पारिवारिक विवाद को लेकर एक आदिवासी युवक एवं भाजपा बूथ महामंत्री को बेरहमी से जानवरों की तरह पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह मामला 10 दिसम्बर का है। फिलहाल पीड़ित आदिवासी न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।

दरअसल हुआ यूॅ था कि बगदरा चौकी क्षेत्र केे ग्राम नेवारी के कठौहवा निवासी शिवनारायण सिंह गोड़ पिता शिववरन सिंह गोड़ का पारिवारिक विवाद भाभी से था। गांव के लोग कुछ बातों को लेकर नाराज थे तो शिवनारायण ने अपने भाभी को गांव वालों की सलाह मानने को कहा। इसी बात को लेकर शिवनारायण की भाभी पुलिस चौकी में लिखित रिपोर्ट कर दी। जहां चौकी ने शिवनारायण को चौकी आने का सलाह देने लगे और यही से बात बिगड़ गई। शिवनारायण सिंह के अनुसार बड़ा विवाद नही था।

गांव में आने के बाद पुलिस मामले को निपटा सकती थी। चौकी प्रभारी खेलन सिंह करिहार एवं आरक्षक विकास मौया एवं सैनिक तेजबली सिंह 10 दिसम्बर को सुबह करीब 9 बजे पहुंचे और 10 बजे चौकी उठाकर ले गये। जहां ट्यूबेल बोर पाईप टुकड़े से जानवरों की तरह बेरहम तरीके से पिटने लगे। कितने पाईप मारे होंगे। गिनती नही कर पाया। अचेत अवस्था में पहुंचा तब शायद पिटाई बन्द कर दिये हों। इस दौरान चौकी प्रभारी खेलन सिंह, आरक्षक विकास मोर्या एवं तेजबली सिंह इस बीच अश्लील अभद्र गालियां तथा बीजेपी नेता का नाम लेकर बार-बार कूटते रहे। आगे बताया कि रात भर चौकी में लॉकप के अन्दर अर्धनग्र में बन्द कर रखा था। पीड़ित आदिवासी ने यह भी बताया कि दूसरे दिन 11 दिसम्बर को उपखण्ड न्यायालय में 151 के तहत पेश किया। जहां से जमानत दे दी गई। इस दौरान चौकी प्रभारी व आरक्षक विकास मौर्या बार-बार महिला से छेड़खानी एवं दुराचार जैसे संगीन अपराधों में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

भाजपाईयों में चौकी प्रभारी के खिलाफ बढ़ी नाराजगी

बूथ महामंत्री के साथ बेवजह बेरहमी हो कर मारपीट करने वाले चौकी प्रभारी एवं आरक्षक विकास मौर्या तथा सैनिक तेजवली सिंह के खिलाफ बगदरा मंडल के कई नेता नाराज हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालबहादूर बैस ने चौकी प्रभारी को बताया भी था कि किसी को बेवजह परेशान न करें और यहां तक कहा था कि आज मंडल अध्यक्ष निर्वाचन के लिए रायसुमारी बगदरा में चल रही है। मतदान के लिए उसे छोड़ दे और कोई बड़ा अपराध नही किया है। इसके बावजूद चौक ी प्रभारी भाजयुमो नेताओं के बात को अनसुनी कर खाना खिलाने के नाम पर डण्डे बरसा रहे थे। चौकी प्रभारी के इस कृत्य से भाजपाई नाराज हैं और इसकी शिकायत पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह करेंगे। साथ ही चौकी प्रभारी को हटाने का मांग एवं उनके क्रियाकलापो का चिठ्ठा खोलेंगे।

50 हजार रूपये की थी डिमांड

पीड़ित आदिवासी एवं खम्हारडीह बूथ क्रमांक 5 भारतीय जनता पार्टी महामंत्री ने बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा केश को रफादफा करने और चौकी से मुक्त करने के एवज में 50 हजार रूपये की डिमांड कर रहे थे और यह 50 हजार रूपये सुविधा शुल्क दे दिये होते तो शायद पिटाई न करते। सिर्फ पैसे के लिए इतनी बेरहमी से मारपीट किया है। बगदरा चौकी में लूट मची है। यहां सिर्फ पैसे के लिए ही किसी भी व्यक्ति को जानवरों की तरह पीटने लगते हैं। आगे बताया कि पारिवारिक के मामूली विवाद में इतनी बेरहमी से मारपीट किया है। मुझे इंसाफ चाहिए।

इनका कहना:-
किसी के साथ कोई मारपीट नही की गई है। आरोप बे बुनियाद है। 151 के तहत कार्रवाई की गई है। मारपीट किसने किया। इस बारे में शिवनारायण ही बता पाएगा।

खेलन सिंह करिहार
पुलिस चौकी प्रभारी, बगदरा

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading