आमिर खान।। इंदौर पुलिस द्वारा किया गया शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ बैठक का आयोजन। पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा इसके संबंध में सामाजिक जनचेतना लाने में, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से सहभागिता करने का किया आह्वान। बैठक में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में , अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव, अति.पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा, अति.पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया, अति.पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे सहित इंदौर शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, ब्लॉगर, कंटेंट राइटर, एफएम रेडियो जॉकी, साइबर एक्सपर्ट आदि उपस्थित रहे। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी का इंदौर पुलिस की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि, साइबर अपराधों, महिला अपराध, यातायात नियमों का उल्लंघन व अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस व सरकारी एजेंसीज कार्यवाही तो कर ही रही है परंतु इन पर रोकथाम सामाजिक जागरूकता से ही संभव है और इसके लिए हम सभी की सहभागिता की आवश्यकता है । इस उद्देश्य से ही आप सभी को एकत्रित किया है, आप सभी की सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के बीच पहुंच है, और इसी के द्वारा आप सभी के सहयोग से, इंदौर पुलिस वर्तमान के साइबर अपराधों, महिला अपराधों, यातायात नियमों व नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जनजागृति लाने का प्रयास करना चाह रही है। और समाज हित मे किये जा रहे इस कार्य मे आप सभी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, ये विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, आप सभी के साथ से स्वच्छता की तरह साइबर सिक्योरिटी व सामाजिक जन जागरूकता में भी हम इंदौर को नंबर 1 बनाने का प्रयास करेंगे।इस दौरान एडीश्नल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर जागरूकता आदि हेतु सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, इंदौर पुलिस के साथ किस प्रकार कार्य करेंगे व उनसे क्या अपेक्षाएं एवं जिम्मेदारी रहेगी आदि बातों पर चर्चा की। एडिशनल कमिश्नर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि, हमें मिलकर समाज मे आई इन बुराइयों को खत्म करना है, इसके लिए आप तो हमारा सहयोग कर ही रहे है, यदि इसके संबंध में किसी सहायता की आवश्यकता है तो इंदौर पुलिस हमेशा उपलब्ध है।बैठक में सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने भी अपनी बात रखी और कहा कि सामाजिक जनचेतना के इस कार्य मे वे हमेशा इंदौर पुलिस के साथ है ये आश्वासन भी दिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने फिर चलाया मॉडिफाई साइलेंसर पर रोड रोलर,,,,हजारों “साइलेंसर साइलेंट” मर्द को दर्द नहीं होता…?