आमिर खान। इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस ने फिर चलाया मॉडिफाई साइलेंसर पर रोड रोलर…… हजारों “साइलेंसर हुए साइलेंट”।जिम्मेदार नागरिकों ने कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा ” इनके शोर से थे परेशान, अब साइलेंसरों का पटाखे जैसा शोर (no more”) नो शोर नो मोर.लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकाल कर आमजनमानस की लोकशांति भंग करने वाले मॉडिफाईड साइलेंसर वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए । View this post on Instagram उक्त निर्देशों के तारतम्य में विगत माह से निरंतर यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने यातायात प्रबंधन जोन के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गो चौराहों पर यातायात के अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाकर तेज/कर्कश ध्वनि मॉडिफाईड साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। *उक्त कार्यवाही के दौरान अब तक 2143 वाहनों द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई है साथ ही मौके पर मॉडिफाइड साइलेंसर भी जप्त किये है। पिछले माह यातायात पुलिस ने विजयनगर में सैकड़ों साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाया था। इसके पश्चात आज दिनांक 11 दिसंबर को भवरकुआ क्षेत्र में भी डीसीपी, यातायात प्रबंधन और यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जप्त साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने कहा कि नियम विरुद्ध तेज/कर्कश ध्वनि साइलेंसर लगा कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों पर यातायात प्रबंधन पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमो का पालन कर, सावधानी से वाहन चलायें, स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरो को सुरक्षित रखें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बढ़ते राजनीतिक रसूख, पुलिस की खामोशी के कारण बेलगाम खुले घूम रहे अवैध कारोबारी। साइबर अपराधों, सुरक्षित यातायात व नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस का अभिनव प्रयास।