8 फीट ऊंची छलांग लगाकर गिरी बाइक संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली सीधी। जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। जहां बाइक मिट्टी के टीले से टकरा गई और 8 फीट ऊंची उड़ते हुए बाइक के नीचे गिरी जिसकी वजह से दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दरअसल यह पूरा मामला जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास का है जहां बीती मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे अमिलिया से निमंत्रण खाकर बहरी की तरफ जा रहे दो बाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गए। जहां बाइकअनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे कोने पर गिर गई। जिसकी वजह से दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर मौत हो गई है। जानकारी लगते ही रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति ग्राम अमिलिया से निमंत्रण खाकर वापस घर आ रहे थे। जिसमें पप्पू कोल पिता प्यारेलाल कोल मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे शिवप्रसाद दर्जी बैठा हुआ था। जहां उसे मिट्टी का टीला दिखाई नहीं दिया जिसमें मिट्टी की टीले में बाइक चढ़ गई और हवा मे उड़ती हुई बाइक दोनों युवको के साथ नीचे गिरी। जिसकी वजह से सिर के बल गिरने के कारण दोनों की तुरंत ही घटना स्थल पर मौत हो गई। थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है की जानकारी लगते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहावल अस्पताल भिजवा दिया गया है, जहाँ दोनों शवो का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ हम मर्ग कायम कर चुके है और जाँच कर रहे है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी का झांसा देकर शिक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार पिकअप वाहन से टकराई बाइक, बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत