सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत देवगवा में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक बहरी से अपने घर की ओर बैरिहा जा रहा था। वहीं वहरी से हनुमना मार्ग में देवगवां में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक को मयापुर से बहरी की तरफ जा रही पिकअप वाहन से ओवर स्पीड होने के कारण भिड़ंत हो गई, जिसमें से घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई तथा आनन-फानन में ग्रामीणों ने बहरी थाना में सूचना दिए। बहरी थाना प्रभारी राकेश सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और विवेचना शुरू की गई। वहीं पिकअप वाहन को बहरी पुलिस कब्जे में लेकर विवेचना शुरूकर दी है तथा मृतक को शव वाहन के माध्यम से बहरी थाना में ले जाया गया एवं सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव दे दिया गया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्रीनाथ कोल पिता का नाम रामबहोर कोल उम्र लगभाग 20 वर्ष निवासी ग्राम बैरिहा थाना बहरी का निवासी है। जिसकी बाईक क्रमांक एमपी 53 एमबी 3249 है तथा पिकअप का नंबर एमपी 66 जी 3123 है। वहीं पर पिकअप को बहरी पुलिस ने कब्जे में लेकर के विवेचना शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक पिकअप में लगभग 15 से 20 लोग सवार थे जिनमें से किसी भी एक व्यक्ति को भी आहत होने की खबर नहीं है और मौके स्थल से ही ड्राइवर फरार हो गया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या था फिलहाल बाहरी पुलिस द्वारा विवेचना जारी कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निमंत्रण खाकर वापस अपने घर जा रहे दो युवकों की हुई मौत शिवसेना ने जिला अस्पताल की दुर्दशा का विरोध करते हुए मुख्य द्वार घेरा