सीधी।संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय । जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजरही में पदस्थ शिक्षक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर बिछिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का आरोपी अंजनी साकेत पिता रामकलेश साकेत 24 वर्ष निवासी झलवार थाना सेमरिया के साथ प्रेम प्रसंग था। गजरही स्कूल में पदस्थ शिक्षक अंजनी साकेत युवती के घर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह लगातार युवती को शादी का आश्वासन देता रहा लेकिन बाद में मुकर गया। सोमवार को पीड़िता ने बिछिया थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जहां थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाही,जबलपुर एसपी (SP) ने पूरी क्राइम ब्रांच को किया लाइन अटैच। निमंत्रण खाकर वापस अपने घर जा रहे दो युवकों की हुई मौत