बेमौत मर रही जिले की जनता जिले की स्वास्थ व्यवस्था के नाम पर चल रहा खुल्ला व्यापार: विवेक पांडे व्यवस्था सुधार नहीं हुआ तो 15 दिवस बाद होगा उग्र आंदोलन जिला CMHO कार्यालय में तालाबंदी आंदोलन:विवेक पांडे संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली सीधी। शिवसेना इकाई द्वारा जिला अस्पताल की दुर्दशा का विरोध करते हुए लगातार हो रही मौत वह पीड़ित परिवार को लेकर जिला अस्पताल सिविल सर्जन का घेराव करते हुए जिला अस्पताल के मुख्य द्वार में धरना देते हुए विरोध दर्ज कर राज्यपाल के नाम आठ बिंदुओं पर ज्ञापन पत्र लेने हेतु नियुक्त डॉक्टर पटेल गोपद बनास तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनइस बीच शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने इन प्रमुख बिंदुओं को लेकर घेरा व माग रखी। 1) गुड़िया प्रजापति गर्भवती महिला निवासी वार्ड क्रमांक 14 घटना दिनांक 28/ 11/ 24 को बच्चों की डिलीवरी उपरांत फर्श पर बच्चे के गिरने से मृत्यु पर कड़ी जांच कार्यवाही की मांग। 2) जिला अस्पताल में डॉक्टर के अभाव मृत्यु का शिकार होती जनता निजी क्लीनिक व प्राइवेट हॉस्पिटलों में व्यापार करने में मदमस्त ड्यूटी निभाने में असक्षम कड़ी कार्यवाही की मांग। 3) संस्कार का अभाव पैरामेडिकल नर्स पीड़ित मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली नर्सों पर कार्यवाही की मांग। 4) जिला हॉस्पिटल स्वास्थ्य ,स्वच्छता की जर्जर स्थिति को तत्काल सुधार जाए। 5) 40 डॉक्टरों की भर्ती में अभी भी 30 डॉक्टरों की भर्ती जिला अस्पताल में नहीं ह जिनकी भर्ती अति आवश्यक। 6) मेडिकल डॉक्टर का जिले में अभाव है जिसकी नियुक्ति जरूरी। 7) मरीज को मिलने वाला दूषित भोजन रेगुलर हो जांच शुद्ध भोजन मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। 8) डिलीवरी उपरांत दी जाने वाली मातृत्व वंदन योजना दिलवाई जाय जो उस बीच नहीं मिल रहा। श्री पांडे ने इन आठ बिंदुओं पर ज्ञापन पत्र सौंपते हुए जिला हॉस्पिटल मुख्य द्वार पर धरना देते हुए माग रखी गई है समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो अगली बार cmho ऑफिस में तालाबंदी होगा आंदोलन जिले की जनता के स्वस्थ व्यवस्था के नाम पर नहीं होने देंगे खिलवाड़प्रमुख रूप से युवा सेवा प्रदेश मंत्री धीरज पटेल,संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा संभाग संयोजक संत कुमार केवट,जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला मंत्री सुनील रावत, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा, नगर से संयोजक राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, बालेंद्र द्विवेदी,सपन लखेरा, अमित शुक्ला ,रामकुमार विश्वकर्मा आनंदसाहू, लालतू रावत,हीरा यादव,गोपाल डांडिया सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता पीड़ित परिवार रही मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पिकअप वाहन से टकराई बाइक, बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख की ठगी करने वाले दो ओर आरोपियों को पुलिस कि गिरफ्त में.