गुस्साए ड्राइवरों ने बीच सड़क पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची सीएसपी।

News National world/रीवा/ रीवा आरटीओ अधिकारी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आरटीओ कर्मचारियों और उनके कुछ प्राइवेट गुर्गों के द्वारा लगातार सभी माल वाहक वाहनो से अवैध वसूली किया जा रहा, यदि किसी ड्राइवर ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो जाते है।  जिसकी शिकायत रीवा एसपी और जिला कलेक्टर की गई पर कोई कार्यवाही नही की जाती। जिस वजह से रीवा आरटीओ अधिकारी की तानाशाही सातवे आसमान पर है……..

मारपीट का वीडियो वायरल.

इसी तरह का मामला गुरुवार को चोरहटा थाना अंतर्गत चोरहटा वाईपास से सामने आया जहा पर आरटीओ कर्मचारियो के द्वारा ट्रक ड्राइवर जितेंद्र सिंह राजपूत से अवैध वसूली करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की और 20 हजार रुपए भी लूट लिए।
गुस्साए ट्रक ड्राइवर ने बाईपास में ट्रक को तिरछा खड़ा कर जमा लगा दिए। जिसकी सूचना जैसे ही पुलिस और प्रशासन को हुई तत्काल मौके पर चोरहटा पुलिस और सीएसपी पहुंच गई। तब तक में आरटीओ का वसूली दल रफूचक्कर हो गया था।

सीएसपी रितु उपाध्याय ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। वही ट्रक ड्राइवरों ने आरटीओ उडनदस्ता तथा प्रभारी रवि मिश्रा पर अवैध वसूली, इंट्री वसूली का आरोप लगाया।
ट्रक ड्राइवर ने बताया कि शाजापुर से लहसुन लेकर छपरा जा रहे थे उड़नदस्ता टीम ने 2 हजार रुपए की इंट्री फीस मांगी और 20 हजार रुपये भी लूट लिए। 20 हजार की लूट करने व वीडियो बनाने पर मोबाइल को भी तोड़ दिया,साथ ही जमकर मारपीट की। इसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई तथा गुस्साए ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर ही ट्रक को तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी जैसे ही ड्राइवर महासंघ के अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा को हुई वो भी समर्थन में पहुंच गए।

जहा पर चोरहटा पुलिस और सीएसपी रितु उपाध्याय ने ट्रक ड्राइवरो और ट्रक एसोसिएशन से बात कर ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपए वापस कराने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाद में ट्रक ड्राइवर के पैसे आरटीओ कर्मचारियो द्वारा वापिस किए गए।


ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि आरटीओ रीवा की टीम चोरहटा बाईपास और सीधी मार्ग में तैनात रहती है। यहां सभी ट्रकों से इंट्री वसूली की जाती है जो ट्रकों के हिसाब से इंट्री फीस 1500 सौ रुपये से लेकर 10000 हजार रुपये तक वसूली जाती है लेकिन कोई रसीद नही  दी जाती है। विरोध करने पर खुलेआम आरटीओ के कर्मचारी और गुर्गे द्वारा कहा जाता है कि कहीं भी जाकर शिकायत कर दो  मेरा कोई कुछ नही कर सकता है।

ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि इंट्री वसूली की राशि खुलेआम मोबाइल पर यूपीआई से ली जाती है इसकी शिकायत कलेक्टर रीवा और एसपी रीवा से भी की गई लेकिन आज तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से आरटीओ कर्मचारियो की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही।
आपको बता दे कि जब भी आरटीओ अधिकारी मनीष त्रिपाठी को फोन लगाओ उनके द्वारा कभी फोन नही उठाया जाता।। कभी    काभार फोन उठा भी लिए तो हमेशा बाहर है कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। कार्यालय में तो कभी बैठते ही नही बल्कि कार्यालय मे उनके चमचे या गुर्गे ही मिलेंगे।


वही ड्राइवर महासंघ के जिला अध्यक्ष  रविशंकर मिश्र ने कहा कि अवैध वसूली को लेकर आवाज उठाते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। आरटीओ मौके पर रहते नहीं है। उनके गुर्गों और कर्मचारी वसूली करते है जो कहीं भी खड़े होकर वसूली शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उड़नदस्ता प्रभारी नही है कार्यवाही नही कर सकते है लेकिन उनके अनुपस्थिति में अवैध वसूली और कार्यवाही जारी है। ड्राइवर से 20 हजार रुपए लूट लिए, विरोध करने पर मारपीट भी की गई। जो पूर्णतः गलत है तानाशाही है।

सवाल यही की रीवा आरटीओ के अवैध बसूली पर जिला प्रशासन कब जागेगा और ट्रक मालिको (ट्रक ड्राइवर) को कब तक मे अवैध वसूली से निजात मिलेगी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading