उज्जैन। बड़नगर पुलिस ने अवैध रूप से तलवार लेकर घूम रहे आरोपों को पकड़ कर कार्रवाई की। आरोपी अवैध वसूली की नियत से घूम रहे थे क्षेत्र जिससे पुलिस ने पकड़ा। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 02 आरोपीयो को तलवार के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जो कि अवैध वसूली करने के लिए जा रहे थे इस पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ थाने में कई शिकायत दर्ज हैं। मारपीट अवैध वसूली जैसी कई धाराओं में। थाना प्रभारी ने बताया कि कुलदीप और उसका भाई ऋतिक अवैध हथियार लेकर लोगों को धमका रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और न्यायालय पेश कर जेल भेजा। क्या हैं पूरा मामल….. दिनांक 30.11.24 को फरियादी लोकेश पिता भागीरथ मोरवाल निवासी शिवघाट रोड बडनगर ने आरोपी कुलदीप पिता पप्पु प्रजापत निवासी शिव घाट रोड़ खोप दरवाजा बड़नगर व रितिक पिता पप्पु प्रजापत निवासी शिव घाट रोड़ खोप दरवाजा बड़नगर के खिलाफ़ शराब पीने के लिये पैसे नही देने की बात को लेकर अश्लील गालीया व तलवार व लठ्ठ से मारपीट कर घायल करने की रिपोरट दर्ज कराई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बड़नगर ने अप.क्र. 643/24 धारा 119(1),296,115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. मे अपराध दर्ज कर जांच मे लिया गया। आरोपी घटना के समय से फरार हो गये थे, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। वहीं दिनाँक 05.12.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि बुद्धेश्वर मन्दिर के सामने एक लड़का अपने हाँथ मे अवैध रूप से एक लोहे की तलवार लिये घूम रहा। सूचना पर आरोपी को पुलिस द्वारा घेरा बन्दी कर एक लोहे की तलवार हाँथ मे लिये पकडा,एवं आरोपी से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कुलदीप पिता पप्पू प्रजापत निवासी गणेश घाट रोड खोप दरवाजा बडनगर का होना बताया, तो पता चला कि तलवार लिये घूम रहा आरोपी कुलदीप थाना बडनगर के अवैध वसूली के मामले मे फरार था। आरोपी कुलदीप के खिलाफ अपराध क्रमांक 655/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट का दर्ज़ कर आरोपी कुलदीप के बताये अनुसार फरार उसके भाई आरोपी ऋतिक को उसके घर से गिरफ्तार कर आरोपी कुलदीप एवं ऋतिक को माननीय न्यायालय पेश किया गया। अपराधिक रिकार्ड कुलदीप पिता पप्पु प्रजापत निवासी शिव घाट रोड़ खोप दरवाजा बड़नगर पर तीन अपराध दर्ज है। इस कार्यवाही में विशेष भूमिका.थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. जयदीप राठौर, सउनि गोवर्धनदास बैरागी, आर. 226 महेश मौर्य, आर. 1635 राकेश रायकवार एवं, आर. 736 मुकेश नागर, की सराहनीय भुमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बांस गांव में दिनदहाड़े लाखो की हुई चोरी पर कार्यवाही नही होने पर रीवा एसपी को दिया गया आवेदन सितलहा टमस नदी पुल से बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग महिला की तलाश में रेस्क्यू जारी,अभी तक नही मिला शव